फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   70 girl students took training

Rewari News: प्रशिक्षण में 70 छात्राओं ने ट्रेनिंग ली

Thu, 08 Feb 2024 04:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
70 girl students took training
रेवाड़ी। शहर के सेक्टर-18 स्थित प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले राजकीय कन्या महाविद्यालय में प्लेसमेंट सेल के अंतर्गत चल रही तीन दिवसीय प्री-जॉब ट्रेनिंग का समापन हो गया। यह ट्रेनिंग उच्चतर शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार राजकीय कन्या महाविद्यालय सेक्टर-14 गुरुग्राम में आयोजित की गई थी जिसे इस महाविद्यालय में छात्राओं ने ऑनलाइन अटेंड किया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. ज्योति यादव के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। प्लेसमेंट सेल के इंचार्ज नरेंद्र सिंह ने बताया कि इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण में लगभग 70 छात्राओं ने ट्रेनिंग ली है। इन सभी छात्राओं को 9 फरवरी को राजकीय कन्या महाविद्यालय गुरुग्राम सेक्टर-14 में आयोजित होने वाले जॉब फेयर में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। इस जॉब फेयर में लगभग 20 कंपनियां छात्राओं का इंटरव्यू लेंगी व उन्हें जॉब ऑफर करेंगी। इस प्रशिक्षण में छात्राओं को व्यक्तित्व विकास, रिज्यूम बनाने, इंटरव्यू कौशल के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के सफल आयोजन में प्लेसमेंट सेल के सदस्यों पंकज कालरा, डॉ. सुचेता, डॉ. जयश्री, डॉ. सुनीता, दीपक कुमार, राजकुमार, तिलक राज, डॉ. रेखा गर्ग, ममता यादव, ज्योति यादव, शर्मिला, चंद्रकांत व रचना का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed