{"_id":"6a6b9c69f2ca40b3650410b6","slug":"7-trains-cancelled-on-the-rewari-phulera-rail-route-due-to-track-doubling-work-rewari-news-c-198-1-rew1003-242771-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: दोहरीकरण कार्य के चलते रेवाड़ी-फुलेरा रेलमार्ग पर 7 ट्रेनें रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: दोहरीकरण कार्य के चलते रेवाड़ी-फुलेरा रेलमार्ग पर 7 ट्रेनें रद्द
Fri, 31 Jul 2026 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 31 Jul 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ते लोग। संवाद
रेवाड़ी। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल में फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी रेलखंड पर कुंड, पाली और खोरी स्टेशनों के बीच रेल लाइन दोहरीकरण के चलते नॉन इंटरलॉकिंग ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके चलते रेवाड़ी-फुलेरा रेलमार्ग पर सात ट्रेनें रद्द रहेंगी।
रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के बताया कि दोहरीकरण कार्य के चलते 12 अगस्त से 24 सितंबर तक रेवाड़ी-फुलेरा रेलखंड पर चलने वाली कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। रेवाड़ी-फुलेरा और फुलेरा-रेवाड़ी के बीच चलने वाली कई रेल सेवाएं रद्द रहेंगी।
रेवाड़ी-फुलेरा और फुलेरा-रेवाड़ी ट्रेन 29 अगस्त से 24 सितंबर तक रद्द रहेगी। इसके अलावा जयपुर-भिवानी और भिवानी-जयपुर ट्रेन 12 अगस्त से 24 सितंबर तक संचालित नहीं होगी। वहीं रेवाड़ी-रींगस और रींगस-रेवाड़ी रेलसेवा भी अगस्त और सितंबर की निर्धारित तिथियों पर रद्द रहेगी।
विज्ञापन
इन ट्रेनों का बदलेगा मार्ग
रेलवे के अनुसार दौराई-टनकपुर एक्सप्रेस, गोड्डा-दौराई एक्सप्रेस, दिल्ली-जैसलमेर एक्सप्रेस, चंडीगढ़-बांद्रा टर्मिनस और दिल्ली सराय-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएगी। ये ट्रेनें रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा होकर संचालित होंगी। परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनों का ठहराव अलवर, बांदीकुई, दौसा, गांधीनगर जयपुर और जयपुर स्टेशनों पर रहेगा।
ये ट्रेनें आंशिक रूप से रहेंगी प्रभावित
रेवाड़ी-मदार एक्सप्रेस निर्धारित अवधि में रेवाड़ी के बजाय फुलेरा से रवाना होगी। वहीं, दिल्ली-रींगस एक्सप्रेस और रींगस-दिल्ली एक्सप्रेस भी कुछ तिथियों पर रेवाड़ी तक ही संचालित होंगी। इसके कारण रेवाड़ी-रींगस और रींगस-रेवाड़ी के बीच यात्रा प्रभावित रहेगी। रेवाड़ी-फुलेरा रेलसेवा 29 अगस्त से 24 सितंबर तक खोरी स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी। रेलवे ने यात्रियों को असुविधा से बचने के लिए पहले से जानकारी लेकर यात्रा करने की सलाह दी है।