फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   66 years passed to Government Primary School, not upgraded till date

राजकीय प्राथमिक पाठशाला को बने 66 साल बीते, आज तक अपग्रेड नहीं

Tue, 03 Aug 2021 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
66 years passed to Government Primary School, not upgraded till date
उपायुक्त को ज्ञापन सौँपते फदनी के ग्रामीण। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। गांव फदनी के ग्रामीणों ने गांव के राजकीय प्राथमिक पाठशाला के लिए नया भवन बनाने और स्कूल को अपग्रेड करने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में उपायुक्त व जिला प्राथमिक शिक्षा अधिकारी रेवाड़ी को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने ज्ञापन में कहा है कि गांव का स्कूल 1955 में स्थापित हुआ था। 66 साल पहले स्कूल में जो सुविधाएं थीं, अभी भी वही हैं। स्कूल के भवन की हालत जर्जर हो चुकी है। बच्चों के खेलने के लिए झूले व सामान उपलब्ध नहीं हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल का मुख्य द्वार व मुख्य मार्ग दुरुस्त नहीं हैं। गेट से बरामदे तक पक्की सड़क व ऊंची चहारदीवारी नहीं है। परिणामस्वरूप शरारती तत्व स्कूल की चहारदीवारी फांद कर स्कूल में तोड़-फोड़ करते हैं और चौकीदार नहीं होने की वजह से आए दिन स्कूल में चोरी की घटनाएं होती रहती हैं। ग्रामवासियों ने स्कूल को माध्यमिक स्तर तक अपग्रेड करके जरूरी आधारभूत सुविधाओं को पूरा करने की मांग की है।
विज्ञापन

स्कूल में खेल सुविधाओं को बढ़ाने की मांग
समाजसेवी कामरेड रमेशचंद्र एडवोकेट ने बताया कि हमारे गांव का स्कूल पहले भी माध्यमिक स्तर तक अपग्रेड करने की शर्तें पूरी करता था। सरकार व प्रशासन की तरफ से आश्वासन भी दिया गया था, परंतु राजनीतिक कारणों से स्कूल अपग्रेड नहीं हो पाया। साथ ही ग्रामीणों ने ज्ञापन में स्कूल में संख्या के आधार पर एक और अध्यापक नियुक्त करने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल में बच्चों के बैठने के लिए डेस्क, झूले, बास्केट बॉल, खो- खो, स्केटिंग व वालीबाल के मैदान की सुविधा व सामान उपलब्ध कराया जाए। साथ ही कंप्यूटर लैब, साइंस लैब, डिजिटल क्लास रूम की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। अन्य स्कूलों की भांति सुंदरीकरण किया जाए। इस मौके पर सरपंच जितेंद्र यादव, लेफ्टिनेंट रणवीर सिंह, अशोक कुमार यादव, सूबेदार सावंत सिंह, उदयराम यादव, धनपत सिंह यादव, भगवत नंबरदार, नित्यानंद यादव, दीपक कुमार, जुगतीराम वर्मा, सुरेश कुमार, मनमोहन शर्मा व राहुल वर्मा आदि ग्रामवासी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed