फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   648 applications for oxygen received, cylinders reached home to 359

ऑक्सीजन के लिए 648 आवेदन मिले, 359 के घर सिलिंडर पहुंचा

Mon, 17 May 2021 10:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
648 applications for oxygen received, cylinders reached home to 359
रेवाड़ी। कोरोना संकटकाल में उपचाराधीन कोरोना संक्रमित मरीजों व उनके स्वजनों को राहत देने के लिए सरकार डोर-टू-डोर ऑक्सीजन सिलिंडर की सुविधा उपलब्ध करा रही है। इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन करना होगा।
विज्ञापन

उपायुक्त यशेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस और वॉलंटियर द्वारा जरूरतमंदों को मांग अनुसार डोर-टू-डोर सिलिंडर उपलब्ध करवाया जा रहा है। पोर्टल पर कुल 648 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 359 आवेदकों को मांग अनुसार घर पर रिफिल ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध करवाए जा चुके हैं। 268 आवेदन रिजेक्ट किए गए हैं। 21 घरों में सप्लाई देने का कार्य जारी है। डीसी ने कहा कि इस संकटकाल में बहुत से कोविड ग्रस्त मरीज होम आइसोलेशन में हैं। इसके अलावा, अन्य बीमारियों से ग्रस्त बहुत से मरीजों को निरंतर ऑक्सीजन की आवश्यकता रहती है। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी जिले में होम आइसोलेशन में रह रहे ऐसे जरूरतमंद लोगों को उनके घर पर रिफिल ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध करवाया जा रहा है। डीसी ने कहा कि इसके लिए मरीज या उसके परिजनों को पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। पोर्टल पर जरूरतमंद मरीज ऑक्सीजन सिलिंडर रिफिल के लिए रजिस्ट्रेशन करेगा तो उसका आवेदन स्वयंसेवी संस्था और रेडक्रॉस सोसाइटी दोनों के पास रिफ्लेक्ट होगा। रेडक्रॉस सोसाइटी या स्वयंसेवी संस्था में से कोई भी उक्त आग्रह को स्वीकार करेंगी तो आवेदन करने वाले मरीज के दिए मोबाइल नंबर पर एक एसएमएस के माध्यम से सूचना पहुंच जाएगी। यदि कोई पोर्टल पर अप्लाई करने में असमर्थ है। उपायुक्त यशेंद्र सिंह ने बताया कि आवेदक को आवेदन करने के दौरान आधार नंबर और ऑक्सीजन लेवल के लिए ऑक्सीमीटर का फोटो या डॉक्टर की प्रेस्क्रिप्शन भी अपलोड करना होगा। इसके अलावा, मरीज की उम्र और पता लिखना अनिवार्य होगा। एक मोबाइल नम्बर से एक दिन में एक बार ही आवेदन किया जा सकेगा। इसके लिए एसडीएम बावल संजीव कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। रिफिल ऑक्सीजन सिलिंडर के संदर्भ में 1274-224837 पर किसी भी समय संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed