फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   रेवाड़ी से गुजरने वाली तीन ट्रेनों को मिला स्वच्छता अवार्ड

रेवाड़ी से गुजरने वाली तीन ट्रेनों को मिला स्वच्छता अवार्ड

Tue, 22 Jan 2019 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी से गुजरने वाली तीन ट्रेनों को मिला स्वच्छता अवार्ड
रेवाड़ी से गुजरने वाली तीन ट्रेनों को मिला स्वच्छता अवार्ड
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। रेलवे की ओर से ट्रेनों में स्वच्छता को लेकर यात्रियों की राय सहित कराए गए ऑडिट में शहर के स्टेशन से गुजरने वाली तीन ट्रेनों को स्वच्छता अवार्ड मिला है। आईआरसीटीसी द्वारा किए गए इस सर्वे में जोधपुर दिल्ली सराय रोहिल्ला राजस्थान संपर्क क्रांति को पांचवां स्थान मिला है। उत्तर-पश्चिम रेलवे मंडल जयपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अभय कुमार शर्मा ने बताया कि रेलवे प्रशासन द्वारा घोषित किए गए परिणाम में जयपुर-ब्रांदा टर्मिनस को प्रथम स्थान मिला है। इसके अलावा रेवाड़ी से गुजरने वाली संपर्क क्रांति श्रेणी की ट्रेनों में सबसे स्वच्छ ट्रेन में राजस्थान संपर्क क्रांति को पांचवां स्थान मिला है। इसके अतिरिक्त बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस को इंटरसिटी श्रेणी में 19वां स्थान प्राप्त हुआ और अजमेर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस को जनशताब्दी श्रेणी में 14वां स्थान मिला है। उन्होंने बताया कि इस सर्वे आईआरसीटीसी द्वारा तीन चरणों में किया गया, जिसमें कोच की आंतरिक व बाहरी स्थिति का मूल्यांकन, ट्रेन में सफाई कर्मचारियों की संख्या, सफाई उपकरण, दरवाजे के पास ट्रेन की गैलरी, कोच को जोड़ने वाले स्थान पर सफाई का स्तर, डस्टबिन, कोच में पेस्ट प्रबंधन, प्रत्येक कोच में पानी की उपलब्धता का प्रबंधन, पेस्ट प्रक्रिया और कचरा निस्तारण को सम्मिलित किया गया। इसके अलावा यात्रियों की राय को एक से पांच नंबर तक दिए गए जिसमें एक अंक सबसे गंदा और पांच अंक सर्वोत्तम के लिए रखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed