{"_id":"59c40d534f1c1b26688b5e17","slug":"61506020691-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयारियों में कोई कमी न रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयारियों में कोई कमी न रहे
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिव्यांग सम्मेलन आज, तैयारियां पूरी
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
उपमंडल अधिकारी कुशल कटारिया ने कहा कि शुक्रवार को हिन्दू हाई स्कूल में होने वाले दिव्यांग सम्मेलन की तैयारियों में जो कमियां हैं उन्हें कर्मचारी तत्काल पूरा करें ताकि सम्मेलन में कोई कमी ना रहे। कटारिया वीरवार को भाजपा जिलाध्यक्ष पंडित योगेंद्र पालीवाल के साथ दिव्यांग सम्मेलन स्थल का निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दे रहे थे। उन्होंने बताया कि 22 सितंबर को केंद्रीय सामाजिक न्याय अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर की अध्यक्षता में दिव्यांगों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण किए जाएंगे। दिव्यांगों को सम्मलेन स्थल हिन्दू हाई स्कूल तक लाने के लिए पांच रूट निर्धारित किए गए हैं। बसें सुबह 7:30 बजे चलेंगी तथा 10 बजे कार्यक्रम स्थल पहुचेंगी। कटारिया ने बताया कि दिव्यांगों के लिए सम्मलेन में भोजन की व्यवस्था की गई है ताकि उन्हें कोई परेशानी न हो। जिला रेडक्रॉस तथा प्रशासन की ओर से इस सम्मेलन को सफल बनाने की पूरी तैयारी कर ली है।