{"_id":"59bad6224f1c1b8b688b4a26","slug":"61505416738-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन से कब्जा हटवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन से कब्जा हटवाया
Updated Fri, 15 Sep 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
खोल।
गांव कुंडल में कोर्ट के आदेश पर जिला प्रशासन ने अतिक्रमण हटवाया। गांव कुंडल निवासी एक व्यक्ति ने लगभग साढे़ 19 एकड़ जमीन पर कब्जा किया हुआ था, इसके बाद प्रशासन ने वीरवार को कार्रवाई की। नायब तहसीलदार कन्हैयालाल ने बताया कि कुंडल निवासी उम्मेद ने अपनी साढे़ 19 एकड़ जमीन सत्यवीर निवासी भूम्हनहेड़ा दिल्ली को करीब दस साल पहले बेच दिया था। सत्यवीर ने रजिस्ट्री करवा जमीन के सारे रुपये भी दिए थे लेकिन उम्मेद के लड़के संजू ने कब्जा देने से मना कर दिया। जमीन देने से मना करने पर सत्यवीर ने कब्जा छुड़वाने के लिए कोर्ट में केस किया और अब कोर्ट का फैसला आने पर कब्जा छुड़वाया गया है। जानकारी मुताबिक जमीन के कुछ हिस्से पर बाजरे की फसल भी खड़ी थी, उसको भी पुलिस प्रशासन की मदद से ट्रैक्टर चलवा दिया है। इस मौके पर डीएसपी गजेंद्र शर्मा, खोल थाना प्रभारी एसएचओ बिजेंद्र कुमार, सिटी थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह, सीआईडी इंस्पेक्टर एसआई कर्ण सिंह सहित पुलिसबल मौजूद रहा।