रेवाड़ी। शहर के आस्था कुंज की स्पेशलाइज्ड एडॉप्शन संस्था में रह रही 6 माह की बच्ची भूमि को मांक गोद मिल गई है। पंजाब के खरार निवासी दंपती भारपूर मोहिंद्र व मनप्रीत कौर ने उसको गोद लिया है।
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण वर्षा जैन ने जिला बाल संरक्षण अधिकारी दीपिका यादव की उपस्थिति में बच्ची को दंपती को सौंपा। उन्होंने उनसे बच्ची का अच्छी तरह से पालन-पोषण व शिक्षित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि दंपती के इस फैसले से बच्ची को माता-पिता व दंपती को प्यारी सी बच्ची मिली है। इस अवसर पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी दीपिका यादव, सीडब्ल्यूसी की चैयरपर्सन कुसुमलता, संरक्षण अधिकारी करुणा यादव, डॉ. सलीम खान, धर्मवीर दहिया व अमित कुमार उपस्थित रहे।