{"_id":"68a8be93050ad934a90aafe9","slug":"53-trainees-gained-knowledge-now-they-will-give-strength-to-the-children-rewari-news-c-198-1-rew1001-224509-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: 53 प्रशिक्षुकों ने हासिल किया ज्ञान, अब बच्चों को देंगे मजबूती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: 53 प्रशिक्षुकों ने हासिल किया ज्ञान, अब बच्चों को देंगे मजबूती
विज्ञापन
प्रशिक्षण संस्थान हुसैनपुर में एकत्रित हुए शिक्षकगण। स्रोत : विभाग
रेवाड़ी। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के तत्वावधान में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान हुसैनपुर में चल रहे चार विषयों (गणित, रसायन विज्ञान, इतिहास व राजनीतिक विज्ञान) के पांच दिवसीय क्षमतावर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया। कुल 53 प्रशिक्षुकों ने भाग लिया।
समापन पर प्रशिक्षुकों को संबोधित करते हुए प्राचार्य सुभाष चंद्र ने कहा कि नई शिक्षा नीति लागू होने के साथ ही पढ़ाई का पैटर्न भी पूरी तरह बदल जाएगा। इसके चलते छात्रों के समग्र विकास के लिए अध्यापकों का ज्ञान, नवीन विधियों, 21वीं सदी के कौशल क्षमता का निर्माण, छात्रों की शैक्षिक संरचनाओं को मजबूती प्रदान करने के लिए इस तरह के प्रशिक्षण आवश्यक है।
ट्रेनिंग विंग के प्रभारी डॉ. बीर सिंह वरिष्ठ प्राध्यापक ने बताया कि पांच दिवसीय क्षमतावर्धन प्रशिक्षण सभी विषयों के प्राध्यापकों को पिछले वर्ष करवाए गए थे। पिछले वर्ष किसी कारण से रह गए, पदोन्नति एवं सीधी भर्ती के तहत आए प्राध्यापकों का क्षमतावर्धन विभिन्न चरणों में इस वर्ष विभिन्न चरणों में करवाया जाएगा।
विज्ञापन
प्रथम चरण में गणित के 18, रसायन विज्ञान 9, इतिहास 18 व राजनीतिक विज्ञान के 8 प्राध्यापकों को प्रशिक्षित किया गया। इस प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षुकों को विषय से संबंधित प्री टेस्ट, क्विज, एक्टिविटी, पोस्ट टेस्ट, फीडबैक आदि सभी प्रक्रियाओं से गुजरना होगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में एससीईआरटी द्वारा प्रशिक्षित अपने-अपने विषय में पारंगत इन मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
गणित विषय के मास्टर ट्रेनर्स
महेंद्र सिंह रावमावि भाकली से, सुभाष चंद्र कोसली (कन्या स्कूल), रविंद्र प्रकाश व सुदेश कुमारी डायट से, रसायन विज्ञान विषय के मास्टर ट्रेनर्स, पूनम यादव रावमावि गोकलगढ़ से, सुनीता मलिक धारूहेड़ा (कन्या स्कूल), हिस्ट्री विषय के मास्टर ट्रेनर्स, उमेद सिंह रावमावि लूला अहीर, बीरेंद्र यादव शाहबाजपुर पैदयावास से, सुदेश शर्मा डायट से रहे। राजनीतिक शास्त्र विषय के मास्टर ट्रेनर्स, दयाराम बरेली खुर्द, शिव प्रकाश जीटी डहीना, भरत सिंह नांगली गोधा से रहे। विषय आधारित पाठ्यक्रम के अलावा जेनेरिक विषयों जैसे समावेशी शिक्षा, पोस एक्ट, विद्यालय आधारित मूल्यांकन, सॉफ्ट स्किल्स, नई शिक्षा नीति 2020, तकनीकी शिक्षा आदि पर डायट के विशेषज्ञों डॉ. संगीता, अशोक यादव, सुदेश कुमारी, रितु, सत्यपाल, बबीता व दीपक कुमार ने पीपीटी के माध्यम से विस्तृत व्याख्यान दिए।