फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   53 people donated blood on Sri Sri Ravi Shankar's birthday

Rewari News: बावल कृषि महाविद्यालय में नए सत्र के लिए 10 जून तक होंगे दाखिले

Mon, 13 May 2024 05:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 13 May 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
53 people donated blood on Sri Sri Ravi Shankar's birthday
फोटो: 36
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रेवाड़ी। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय की तरफ से नए सत्र के लिए दाखिले के लिए कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। इस विश्वविद्यालय से संबंधित बावल स्थित कृषि महाविद्यालय में इस बार बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को चार वर्षीय बीएससी आनर्स कृषि की पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा।
नए सत्र में 25 विद्यार्थी बीएससी कृषि की चार वर्षीय पाठ्यक्रम की पढ़ाई कर सकेंगे। अभी तक यहां छह वर्षीय बीएससी कृषि के साथ एमएससी और पीएचडी की कक्षाएं चल रही है। नए सत्र में बीएससी ऑनर्स कृषि की चार और छह वर्षीय और एमएससी सहित 82 नए विद्यार्थी महाविद्यालय में दाखिला लेंगे। इसके अलावा शार्ट टर्म कोर्स भी आरंभ होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए ऑनलाइन दाखिला कार्यक्रम शनिवार से आरंभ होंगे। हरियाणा के रहने वाले विद्यार्थी दस जून तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। सीट संख्या, महत्वपूर्ण तारीख, न्यूनतम शैक्षिक योग्यता, दाखिला प्रक्रिया आदि के बारे में विवरण देख सकते हैं। दाखिले के लिए सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के लिए 1500 तथा आरक्षित वर्ग अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर, दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 375 रुपये शुल्क निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
नए सत्र से चार और छह वर्षीय बीएससी ऑनर्स कृषि की पढ़ाई बावल में होगी। नियमित डिग्री कोर्स के अलावा जल्द सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स के लिए भी कार्यक्रम जारी होंगे।-डाॅ. नरेश कौशिक, प्राचार्य, कृषि महाविद्यालय।


----

पाठ्यक्रम, सीटों पर एक नजर

बीएससी (आनर्स) कृषि चार वर्षीय 25

बीएससी (आनर्स) कृषि छह वर्षीय एमएससी 40

एमएससी 17
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed