फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   52 year old widow raped by giving intoxicant in tea, three arrested

रेवाड़ी: 52 साल की विधवा से दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार

Mon, 20 Feb 2023 11:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 20 Feb 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
52 year old widow raped by giving intoxicant in tea, three arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर की रहने वाली एक 52 वर्षीय विधवा को एक परिचित महिला ने अपने घर बुला लिया। घर पर पहले से मौजूद एक व्यक्ति ने महिला को चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। आरोप है कि इसके बाद उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला को होश आने पर घटना के बारे में पता लगा। दुष्कर्म का मामला जनवरी माह का है और महिला ने अब पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराई है। पुलिस ने महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को शिकायत देकर शहर की रहने वाली एक महिला ने कहा है कि जनवरी में उसके पास जानकार महिला आई थी। घर पर उसने आकर बताया कि एक रिश्ता है और उनके बेटे के लिए यह ठीक है। उसके काफी आग्रह के बाद वह 31 जनवरी की शाम को उसके द्वारा भेजे गए एक व्यक्ति के साथ घर पर चली गई। घर पर घनश्याम नाम का व्यक्ति पहले से मौजूद था। वहां पर उसे पीने के लिए चाय दी गई। चाय पीने के बाद वह बेहोश हो गई।
विज्ञापन

महिला के अनुसार करीब डेढ़ घंटे बाद उसे होश आया तो अपने साथ दुष्कर्म होने के बारे में पता लगा। कुछ देर बाद उदय नाम का व्यक्ति उसे घर छोड़ आया। अगले दिन घनश्याम का फोन आया और उसे ब्लैकमेल करने लगा। कई दिनों तक महिला ने किसी को भी इस बारे में नहीं बताया। महिला ने अपनी बेटी को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर महिला सहित तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed