{"_id":"698f6b19d4ac6f537a0a282c","slug":"52-primary-schools-to-become-smart-digital-education-to-be-conducted-through-led-screens-rewari-news-c-198-1-fth1001-233532-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: 52 प्राथमिक विद्यालय बनेंगे स्मार्ट, एलईडी स्क्रीन से होगी डिजिटल पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: 52 प्राथमिक विद्यालय बनेंगे स्मार्ट, एलईडी स्क्रीन से होगी डिजिटल पढ़ाई
Fri, 13 Feb 2026 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 13 Feb 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
फोटो : विद्यालय में स्थापित एलईडी स्क्रीन। संवाद
रेवाड़ी। जिले के राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में अब पढ़ाई का स्वरूप बदलने जा रहा है। जिला शिक्षा विभाग ने शेष बचे 52 प्राथमिक विद्यालयों को स्मार्ट बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इन स्कूलों में एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी जिनके माध्यम से पहली से पांचवीं तक के विद्यार्थियों को डिजिटल तरीके से पढ़ाया जाएगा।
जिले में कुल 398 प्राथमिक विद्यालय संचालित हैं। इनमें से 2024-25 सत्र में संपर्क फाउंडेशन की ओर से 55 स्कूलों में एलईडी स्क्रीन की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। अब 52 और विद्यालयों को इस योजना से जोड़ा जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा का लाभ मिल सके।
शिक्षा विभाग के मुताबिक एलईडी स्क्रीन के जरिए बच्चों को चित्र, वीडियो, एनीमेशन और कार्टून के माध्यम से विषय समझाए जाएंगे। इससे कठिन विषय भी सरल और रोचक बनेंगे। डिजिटल कंटेंट के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी और सीखने की क्षमता में भी सुधार होगा।
विज्ञापन
इस पहल से शिक्षकों को पढ़ाने में सुविधा होगी। वे तकनीकी संसाधनों का उपयोग कर कक्षा को अधिक प्रभावी बना सकेंगे। बच्चों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने का उद्देश्य भी पूरा होगा। विभाग के अनुसार संबंधित स्कूलों में जल्द ही एलईडी स्क्रीन स्थापित करने का कार्य शुरू किया जाएगा।
आने वाले समय में जिले के सभी सरकारी विद्यालयों को पूरी तरह स्मार्ट बनाने की योजना पर काम किया जा रहा है। अधिकारियों को उम्मीद है कि इस कदम से सरकारी स्कूलों की शिक्षा गुणवत्ता में सुधार होगा और अभिभावकों का विश्वास भी बढ़ेगा।
-
वीडियो व एनीमेशन से आसान होगी कठिन विषयों की पढ़ाई
स्मार्ट क्लासरूम में विद्यार्थियों को अंग्रेज़ी, हिंदी, गणित और विज्ञान की पढ़ाई करने में काफी सहूलियत होगी। कठिन विषय अब वे आसानी से समझ सकेंगे क्योंकि पढ़ाई रोचक और इंटरैक्टिव बन जाएगी। वीडियो, एनिमेशन और प्रेजेंटेशन के माध्यम से जटिल सूत्र और नियम समझना आसान हो जाएगा। इससे विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई पर केंद्रित रहेगा और उनकी समझ भी बेहतर होगी।
-
वर्जन
जिले के 52 विद्यालयों में एलईडी स्क्रीन की सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारियां जारी हैं। इसके बाद विद्यार्थियों को डिजिटल माध्यम से पढ़ाई कराई जाएगी। बच्चों को खेल-खेल में सीखने का अवसर मिलेगा। इससे उनकी समझ, रुचि और सीखने की क्षमता में वृद्धि होगी।-ललित कुमार, जिला कोऑर्डिनेटर।