फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   प्रदेश में अगली सरकार इनेलो-बसपा गठबंधन की बनेगी: अभय---21 22

प्रदेश में अगली सरकार इनेलो-बसपा गठबंधन की बनेगी: अभय---21 22

Mon, 30 Apr 2018 12:48 AM IST
Updated Mon, 30 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश में अगली सरकार इनेलो-बसपा गठबंधन की बनेगी: अभय---21 22
प्रदेश में अगली सरकार इनेलो-बसपा गठबंधन की बनेगी: अभय
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कोसली।
नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला का कहना है कि इनेलो-बसपा गठबंधन ने प्रदेश में नए राजनीतिक समीकरण पैदा कर जनता के समक्ष एक मजबूत गठबंधन पेश किया है। प्रदेश में अगली सरकार गठबंधन की होगी जिसके बाद सबसे पहला काम प्रदेश में एसवाईएल का पानी दिलाने का किया जाएगा। अभय चौटाला रविवार को कोसली में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विजय भूरथला को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराते कहा कि इससे पार्टी अहीरवाल में और भी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि एसवाईएल को लेकर कांग्रेस कभी गंभीर नहीं थी अन्यथा प्रदेश को एसवाईएल का पानी मिल गया होता। भाजपा की नियत भी इस मामले में साफ नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार आने पर किसानों के सभी तरह के कर्जे माफ किए जाएंगे। निर्धन लोगों की कन्याओं के विवाह में 5 लाख रुपये का कन्यादान सरकार की तरफ से किया जाएगा। हर परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी दी जाएगी अन्यथा 15 हजार रुपये सम्मान के रूप में बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। किसानों के ट्यूबवेल के बिल माफ किए जाएंगे और घरों का आधा बिजली बिल लिया जाएगा। इस मौके पर पूर्व विस उपाध्यक्ष गोपीचंद गहलोत, पूर्व विधायक बहादुर सिंह यादव, डॉ. राजपाल, श्यामसुंदर सभ्रवाल, रामफल कोसलिया, जगफूल यादव, बसपा के प्रदेश प्रभारी नेतराम, सुनील चौधरी, विद्यानंद लांबा, धर्मबीर गामड़िया, कमला शर्मा, सुरेंद्र कौर राठी, राजबीर कालूवास, प्रीतम जांगड़ा, नीरज कोसलिया, सतेंद्र कुमार, जसवीर सिंह, जगदीश प्रसाद डहीनवाल, बीडी यादव, विनोद शर्मा, डॉ. संजय मेहरा, टेक चंद सैनी, गोपाल सिंह ओढी व रजवंत डहीनवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed