{"_id":"5ae4cf864f1c1b64098b70a4","slug":"51524944774-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर सफाई कर्मियों ने झाडू प्रदर्शन के बाद सौंपा ज्ञापन----21 22","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर सफाई कर्मियों ने झाडू प्रदर्शन के बाद सौंपा ज्ञापन----21 22
Updated Sun, 29 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांगों को लेकर सफाई कर्मियों का शहर में झाड़ू प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
नगर पालिका कर्मचारी संघ के तत्वावधान में शनिवार को शहर में नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने झाड़ू प्रदर्शन किया। कर्मचारी नगर परिषद कार्यालय से प्रदर्शन कर जिला सचिवालय तक पहुंचे। यहां बीडीपीओ को मुख्यमंत्री के नाम मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कर्मचारियों ने कहा कि सरकार सफाई कर्मचारियों से सौतेला व्यवहार कर रही है। कर्मचारियों की छंटनी गलत है। इस संदर्भ में लिए निर्णय के अनुसार 29 अप्रैल को जींद रैली में सैकड़ों कर्मचारी हिस्सा लेंगे। मांगें पूरी नहीं होने तक धरना-प्रर्दशन जारी रहेगा। इससे पूर्व कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर झाड़ू प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर जिला प्रधान ईश्वर सिंह, इकाई प्रधान महेंद्र कुमार सहित अन्य मौजूद थे। उधर, बावल में भी सफाई कर्मचारियों द्वारा शहर के छोटू राम चौक, भगत सिंह चौक, कटला बाजार, पुरानी सब्जी मण्डी, किला रोड, भगत सिंह चौक से बावल नगर पालिका के सफाई कर्मचारी हाथों में झाडू लेकर सरकार विरोधी नारे लगाते हुए नगर पालिका बावल के मुख्य कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में प्रीतम सिंह, पूनम देवी, बिमला, रजनी, अशोक कुमार, गोबिंद, हुकम चंद, नवल किशोर, जवाहरलाल, शशि व संदीप आदि शामिल थे।