फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   5100 students of class 10th and 4800 students of class 12th appeared for the pre-board examination.

Rewari News: दसवीं के 5100 और 12वीं के 4800 विद्यार्थियों ने दी प्री बोर्ड की परीक्षा

Thu, 22 Jan 2026 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 22 Jan 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
5100 students of class 10th and 4800 students of class 12th appeared for the pre-board examination.
बिठवाना पीएमश्री स्कूल में परीक्षा देते विद्यार्थी। संवाद
रेवाड़ी। जिले में वीरवार से 10वीं और 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। पहले दिन विभिन्न विद्यालयों में कुल 9900 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा में 10वीं कक्षा के 5100 और 12वीं के 4800 विद्यार्थी शामिल रहे।
विज्ञापन

दसवीं कक्षा की विज्ञान और 12वीं कक्षा में कंप्यूटर साइंस और भूगोल विषय की परीक्षाएं संपन्न हुईं। परीक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलीं। सभी परीक्षा केंद्रों में विद्यार्थियों को परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए दिया गया।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी बिजेंद्र हुड्डा ने बताया कि फाइनल बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को ओएमआर शीट भरने का अभ्यास कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शनिवार को 12वीं कक्षा की गणित, जीवविज्ञान, राजनीतिक विज्ञान और 10वीं कक्षा की सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा होगी। प्री-बोर्ड परीक्षाएं 4 फरवरी तक चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
अंक अपलोड नहीं करने पर तय होगी जवाबदेही

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि प्री-बोर्ड परीक्षाओं के सभी अंक एमआईएस पोर्टल पर समय पर अपलोड करना अनिवार्य होगा। इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिले के सभी विद्यालयों के मुखिया को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। यदि किसी स्कूल की ओर से निर्धारित समय सीमा में अंक अपलोड नहीं किए जाते हैं तो संबंधित संस्थान प्रमुख की जवाबदेही तय की जाएगी। वहीं, प्री-बोर्ड परीक्षाओं का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षा के प्रारूप, समय प्रबंधन और परीक्षा प्रक्रिया से परिचित कराना है ताकि वे आत्मविश्वास के साथ मुख्य परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

वर्जन
प्री-बोर्ड परीक्षाओं का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षा के प्रारूप, समय प्रबंधन और परीक्षा प्रक्रिया से परिचित कराना है। इस दौरान विद्यार्थियों को ओएमआर शीट भरने का अभ्यास कराया जा रहा है ताकि फाइनल परीक्षा में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो। सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संचालित की गई।-बिजेंद्र हुड्डा, जिला शिक्षा अधिकारी, रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed