{"_id":"66d22b78bbb353b0b30f7d64","slug":"5-electric-buses-will-come-soon-3-charging-points-will-be-installed-at-the-bus-stand-rewari-news-c-198-1-rew1001-208753-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: जल्द आएंगी 5 इलेिक्टकि बसें , बस स्टैंड पर लगेंगे 3 चार्जिंग प्वाइंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: जल्द आएंगी 5 इलेिक्टकि बसें , बस स्टैंड पर लगेंगे 3 चार्जिंग प्वाइंट
Sat, 31 Aug 2024 01:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 31 Aug 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 20रेवाड़ी। शहर के सर्कुलर रोड स्थित बस स्टैंड। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। रोडवेज को जल्द ही पांच इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी। इसके लिए बस स्टैंड में चार्जिंग स्टेशन बनाया जा चुका है। बिजली कनेक्शन नहीं मिलने के कारण अभी इलेक्ट्रिक बस सेवा की शुरुआत नहीं हो पाई है।
रोडवेज के मुताबिक बसों की एक बार बैटरी चार्ज करते ही बसें करीब 200 किलोमीटर तक फर्राटा भरेंगी। इसके बाद फिर बैटरी चार्ज करनी पड़ेगी। चार्जिंग प्वाइंट में लगाते ही एक बस करीब 6 घंटे में चार्जर होगी। इसके लिए फिलहाल आने वाली पांचों बसों के लिए तीन चार्जिंग प्वाइंट लगाए जाएंगे। इसका कार्य रोडवेज विभाग की ओर से बिजली कनेक्शन मिलते ही शुरु कर दिया जाएगा।
प्रथम चरण में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर बसें इलेक्ट्रिक बसें दौड़ाने के लिए रोडवेज विभाग ने प्लान बना लिया है, मगर एक के बाद एक अड़चन प्लान को सफलता की तरफ बढ़ने नहीं दे रही है। बसें जिलेभर में 15 जून से शुरू होनी थी, लेकिन पहले चार्जिंग स्टेशन नहीं बना और अब चार्जिंग स्टेशन तो बन गया, मगर उसके लिए डिपो को चार्जिंग कनेक्शन मिलने में समय लग रहा है, जिसके कारण रोडवेज विभाग लक्ष्य से 2 महीने बाद भी सड़कों पर इलेक्ट्रिक बसें दौड़ाने में कामयाब नहीं हो पाया है। विभाग की ओर से कनेक्शन की फाइल बिजली निगम भेजी हुई है, जिसे अप्रूवल मिलने की प्रोसेस में समय लग रहा है। यह बसें रेवाड़ी से धारूहेड़ा, बावल, कुंड, मीरपुर व पटौदी रूट पर चलाई जाएंगी, जिनका संचालन बिजली कनेक्शन मिलने के बाद ही अब शुरू होगा।
विज्ञापन
इन पांचों इलेक्ट्रिक बसों को रात के समय चार्ज किया जाएगा और फिर दिन में रूट पर दौड़ाया जाएगा। हालांकि, अगर दिन में कोई बस चार्ज नहीं है तो उसे दिन में भी चार्ज कर लिया जाएगा। रोडवेज की तरफ से बसों को चार्ज करने के लिए चार्जिंग स्टेशन में बिजली कनेक्शन मिलते ही तीन प्वाइंट लगाए जाएंगे, जिनमें एक साथ तीन बसों को चार्जिंग के लिए लगाया जाएगा, जो करीब 6 घंटे में चार्ज हो लेंगी। उ
बिजली का ट्रांसफार्मर लगते ही होगा संचालन
रोडवेज की इलेक्ट्रिक बसों का संचालन बिजली कनेक्शन न होने के कारण अटका हुआ है, जिसके लिए रोडवेज की तरफ से बिजली निगम के एसडीओ को फाइल भेजी जा चुकी है, मगर कनेक्शन की प्रोसेस में समय लग रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि निगम की ओर से बिजली ट्रांसफार्मर लगाने का इंतजार है, जिसके बाद सूचना देने पर निदेशालय द्वारा बसों का इंतजाम कर दिया जाएगा, जिन्हें रेवाड़ी भेज दिया जाएगा। इन बसों को सबसे पहले 5 रूटों पर चलाकर चेक किया जाएगा, जो पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर रखा गया है, जिसके बाद और नई बसें निदेशालय द्वारा भेजी जाएंगी, जिन्हें 50 रूटों पर चलाया जाएगा।
--
वर्जन:
विभाग ने उच्च अधिकारियों के निर्देश पर इलेक्ट्रिक बसों को दौड़ाने का प्लान तैयार कर लिया है, जो ऑफिस में रखा है। अब इलेक्ट्रिसिटी कनेक्शन का इंतजार है, जिसका ट्रांसफार्मर लगते ही बसें आ जाएंगी, जिन्हें तुरंत रूटों पर दौड़ा दिया जाएगा। सिटी बस सेवा अभी शुरू नहीं की गई है, अगली बार सिटी बस सेवा भी शुरू की जा सकती है, धीरे-धीरे 50 बसें रेवाड़ी डिपो में आ जाएंगी। - देवदत्त, जीएम रोडवेज रेवाड़ी।