फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   445 sanitation workers went on strike, cleaning system collapsed

445 सफाई कर्मचारी गए हड़ताल पर, सफाई व्यवस्था चरमराई

Thu, 20 Oct 2022 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
445 sanitation workers went on strike, cleaning system collapsed
झज्जर पुल के पास पड़ा कूड़ा। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही शहर की साफ-सफाई व्यवस्था बिगड़ चुकी है। शहर के मुख्य मार्गों व जिला सचिवालय के पास ही नहीं बल्कि पूरे शहर में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, लेकिन इसे उठाने की जिम्मेदारी कोई नहीं ले रहा है। वहीं बुधवार से धारूहेड़ा व शहर के कच्चे व पक्के करीब 445 सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठ गए हैं। अब सफाई कर्मचारी दो दिन तक सफाई के लिए झाडू भी नहीं लगाएंगे। कूड़े को सड़क किनारे डालकर ढेर लगा जा रहे हैं, जिससे सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। अभी दीपावली को 5 दिन शेष हैं।
विज्ञापन

कर्मचारियों की हड़ताल के चलते 6 दिनों से डोर टू डोर कचरा कलेक्शन बंद है। इससे सफाई व्यवस्था बिगड़नी गई है। कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां घर-घर नहीं पहुंचने से लोग अपने घर के बाहर सड़क पर कूड़े ढेर लगा रहे हैं। जगह- जगह पर गंदगी के ढेर स्थानीय लोग के साथ आमजन को भी काफी परेशानी हो रही है। वार्ड पार्षदों के साथ शहरवासी भी इस बात को लेकर रोष में है। खास बात यह है कि दीपावली पर कचरे की मात्रा बढ़ जाती है। हाल में कचरे की मात्रा लगभग दोगुनी बढ़ गई है। कचरे की मात्रा बढ़ने से सड़कों पर फैलाया जा रहा है। वहीं कचरा उठाने वाली गाड़ियां नहीं आने से लोगों को मजबूरी में कचरा खुले में भी डालना पड़ रहा है। नगर क्षेत्र में 100 टन से अधिक कूड़ा प्रतिदिन निकल रहा है।
विज्ञापन

क्या कहते हैं पार्षद:
डोर टू डोर कलेक्शन बंद होने की वजह से पूरे शहर के लिए परेशानी का सबब बन गया है। घरों के बाहर कूड़े के ढ़ेर लग गए हैं। अधिकारियों की वजह से इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है। अगर समय पर ठेकेदार की पेमेंट व अप्रूवल दी गई होती तो आज ये परेशान समस्या देखने को नहीं मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विजय राव, पूर्व प्रधान, नगर परिषद, रेवाड़ी
-----
कूड़े की वजह से वार्ड वासियों के साथ पार्षदों को भी समस्या हो रही है। जब तक टेंडर की चंडीगढ़ से मंजूरी आए तब तक डीसी व डीएमसी को कचरा उठान की समस्या का समाधान निकालना चाहिए। ताकि दीपावली त्योहार पर लोगों को कूड़े की समस्या से निजात मिल सके।
- भूपेंद्र गुप्ता, पार्षद, वार्ड नंबर 23 ।
-----------
वर्जन:
सफाई कर्मचारियों की दो दिवसीय हड़ताल है। कूड़ा उठान को लेकर जल्द ही कोई समाधान निकाला जाएगा।
- सुभिता ढाका, डीएमसी, रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed