फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   40 thousand were blown from the account by changing the debit card on the pretext of help

Rewari News: मदद के बहाने डेबिट कार्ड बदलकर खाते से 40 हजार उड़ाए

Wed, 06 Sep 2023 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 06 Sep 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
40 thousand were blown from the account by changing the debit card on the pretext of help
रेवाड़ी। शहर के एक एटीएम बूथ पर साथ खड़े युवक ने मदद के बहाने एक व्यक्ति का डेबिट कार्ड बदलकर उसके खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शहर के अर्जुन नगर निवासी रमेश कुमार ने बताया कि उन्होंने अपना खाता एसबीआई की मुख्य शाखा में खुलवाया हुआ है। वह पैसे निकालने के लिए जैन पब्लिक स्कूल के सामने एटीएम बूथ पर गए थे। यहां पर पहले से एक अनजान व्यक्ति खड़ा था। इस दौरान उन्होंने रुपये निकालने में उस व्यक्ति से मदद मांगी। इसी दौरान आरोपी ने उनका डेबिट कार्ड बदल दिया। इसकी जानकारी रमेश को नहीं हो सकी। इसके बाद वह घर लौट आए। कुछ समय बाद उनके मोबाइल में रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। इसके बाद उन्हें ठगी की जानकारी हुई। इसे बाद पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पिछले कुछ दिनों में रेवाड़ी जिले में डेबिट कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने की वारदात फिर से बढ़ी हैं। कई लोगों के साथ इसी प्रकार की वारदातें हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed