फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   4 trains will pass through the diverted route on May 31

Rewari News: 31 मई को परिवर्तित मार्ग से गुजरेंगी 4 ट्रेनें

Sun, 25 May 2025 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 25 May 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
4 trains will pass through the diverted route on May 31
फोटो : 19रेवाड़ी रेलवे स्टेशन का दोपहर का दृश्य। संंवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जयपुर मंडल के कानोता-खातीपुरा रेलखंड के बीच समपार फाटक संख्या 209 व 210 पर आरयूबी के निर्माण के चलते ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहेगा। इसके चलते 31 मई को चार ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से संचालित होंगी।
पोरबंदर-दिल्ली सराय ट्रेन 31 मई को पोरबंदर से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी और नारनौल, नीम का थाना, श्रीमाधोपुर, रींगस स्टेशनों पर रुकेगी।
विज्ञापन


जम्मूतवी-अजमेर रेलसेवा 31 मई को जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी और रींगस, श्रीमाधोपुर, नीम का थाना, नारनौल स्टेशन पर रुकेगी। भुज-बरेली ट्रेन 31 मई को भुज से प्रस्थान करेगी और रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी। यह ट्रेन रींगस, श्रीमाधोपुर, नीम का थाना, नारनौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

काठगोदाम-जैसलमेर ट्रेन 31 मई को काठगोदाम से प्रस्थान करेगी औरर रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी। यह ट्रेन रींगस, श्रीमाधोपुर, नीम का थाना, नारनौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
वहीं, उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल पर अनाजमंडी रेवाड़ी रेलखंड के मध्य समपार फाटक संख्या 61 पर मरम्मत कार्य को लेकर ब्लॉक लिया गया था। इसके चलते प्रभावित ट्रेनों को रीस्टोर किया जा रहा है।

जयपुर-रेवाडी स्पेशल रेलसेवा जो 25 मई को जयपुर से अपने निर्धारित स्टेशन तक संचालित होगी। वहीं, रेवाड़ी-जयपुर स्पेशल रेलसेवा 25 मई को रेवाड़ी से अपने निर्धारित समयानुसार संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed