{"_id":"60a3f6618ebc3eadd3369ec1","slug":"4-patients-died-in-district-260-new-infected-rewari-news-rtk6090488178","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी में कोरोना से 4 की मौत, 260 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी में कोरोना से 4 की मौत, 260 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में कोरोना का कहर कम होने की बजाय बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना से मरने वालों एवं संक्रमितों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। हालांकि ठीक होकर घर लौटने वालों की संख्या भी बढ़ी है। मंगलवार को भी 4 और कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। वहीं 260 नए संक्रमित मिलने से जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 17 हजार के पार हो गया है। राहत की बात यह है कि मंगलवार को 180 संक्रमित कोरोना को हराकर घर लौटे हैं।
सीएमओ डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक 237653 लोगों के सैंपल लिए हैं। जिसमें से 220431 लोग निगेटिव पाए गए हैं और शेष 17222 लोग संक्रमित पाए गए। जिसमें से 15334 नागरिक कोरोना को हरा चुके हैं। वहीं अब जिले में कोई रिपोर्ट पेंडिंग नहीं है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को 4 और लोगों की कोरोना से मौत हुई है। अब तक जिले में 216 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मंगलवार को 260 नए नागरिक संक्रमित मिले हैं। पिछले 24 घंटे में विभाग द्वारा 2111 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। अब जिले में 1672 कोरोना के एक्टिव केस है। जिसमें से 1166 लोगों को होम क्वारंटीन किया हुआ है और बाकी जिले के विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। राहत की बात यह है कि मंगलवार को भी 180 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं।
24 घंटे में जिले में 1764 लोगों को लगाई वैक्सीन
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन ने जिले में वैक्सीन प्रक्रिया तेज कर दी है। मंगलवार को विभाग द्वारा 1698 लोगों को पहली व 66 लोगों को दूसरी डोज दी गई। जिले में अभी तक 191755 लोगों को डोज दी जा चुकी है। प्रशासन का लगातार प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को डोज दी जाए और इसके लिए गांव व शहर के कई जगहों पर टीकाकरण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को कोरोना से इनकी हुई मौत
मंगलवार को जिले में कोरोना से 4 और मौतें हुई हैं। जिसमें बावल निवासी 50 वर्षीय साधना, कोहराड़ निवासी 71 वर्षीय गायत्री देवी, नया गांव निवासी 67 वर्षीय लाली देेवी व बिसोहा निवासी 40 वर्षीय सुरेंद्र शामिल हैं। सभी मृतकों का कोरोना प्रोटोकॉल के माध्यम से विभिन्न जगहों पर अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
गांव गंगायचा अहीर में चलाया सैनिटाइजेशन अभियान
कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए गांव गंगायचा अहीर में भी पंचायत ने सैनिटाइजेशन अभियान चलाया। राजबीर नंबरदार, ग्राम सेवक नवल सिंह, प्रकाश, हंसराज व मीना देवी सभी ने मिलकर सुबह से शाम तक गांव के विभिन्न हिस्सों में सैननिटाइजेशन का कार्य किया है। साथ ही लोगों से अपील भी की गई कि साफ- सफाई पर ज्यादा ध्यान दें। सरकार द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन की दो गज की दूरी व मास्क जरूर लगाने के नियम का सभी पालन करें।