फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   4 new corona patients found, including two women and an elderly person

Rewari News: कोरोना के 4 नए मरीज मिले, इनमें दो महिलाएं और एक बुजुर्ग भी शामिल

Thu, 26 Jun 2025 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 26 Jun 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
4 new corona patients found, including two women and an elderly person
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले में कोरोना के 4 नए मरीज मिले हैं। इनमें किसी की भी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए इनके सैंपल एम्स की प्रयोगशाला में भेजे जाएंगे। इससे पहले भी चार कोरोना पाॅजिटिव पाए गए थे जो स्वस्थ हो चुके हैं।
सिविल अस्पताल में 25 जून तक 94 सैंपल की जांच हुई थी। इनमें से चार लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इनमें गोकुलगढ़ के 47 वर्षीय व्यक्ति, बिठवाना निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग, फिदेड़ी गांव की 25 वर्षीय महिला और कालूवास गांव की 26 वर्षीय महिला शामिल है।
विज्ञापन

सभी मरीज खांसी-जुकाम की शिकायत के साथ अस्पताल आए थे। जिले में अबतक कुल 8 कोविड मरीज मिल चुके हैं, जिनमें से पहले के 4 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में चार सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सामान्य अस्पताल में 10 बेड का कोविड स्पेशल वार्ड बना दिया गया है। इसके अलावा कोविड सैंपलिंग के लिए अलग से काउंटर बनाया गया है। इसके अलावा फ्लू कॉर्नर बनाया गया है, जिससे बुखार वाले मरीज दूसरे मरीजों के संपर्क में न आएं।
सिविल अस्पताल के चिकित्सकों ने लोगों को कोरोना के लक्षण जैसे बुखार, खांसी, या सांस लेने में तकलीफ होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की सलाह दी है।




कोविड प्रोटोकॉल अपनाने की दी सलाह



डिप्टी सीएमओ डॉ. भंवर सिंह ने बताया कि जिन मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री मिली है, उनकी कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है, ताकि वायरस के प्रसार को रोका जा सके। सभी मरीजों की निगरानी की जा रही है। स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है। हालांकि ये मामले हल्के हैं लेकिन हमें मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाए रखने और नियमित रूप से हाथ धोने जैसे प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed