फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   3,937 candidates will try their luck in the NEET-UG exam today at 12 centers across the district.

Rewari News: जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर आज नीट यूजी में 3937 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत

Sun, 21 Jun 2026 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 21 Jun 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
3,937 candidates will try their luck in the NEET-UG exam today at 12 centers across the district.
रेवाड़ी। जिले में 12 परीक्षा केंद्रों पर 21 जून को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी) का आयोजन किया जाएगा। इसमें 3937 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम सवा 5 बजे तक होगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, बायोमीट्रिक सत्यापन और पुलिस सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। मेडिकल टीमों की भी तैनाती रहेगी।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थियों का प्रवेश सुबह 11 बजे से शुरू होगा जबकि दोपहर डेढ़ बजे के बाद किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों और बायोमीट्रिक सत्यापन के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन

सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल भी तैनात रहेगा। इसके अलावा केंद्रों पर बिजली, पेयजल, शौचालय और सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्राथमिक चिकित्सा के लिए मेडिकल टीमें तैनात रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन विभाग ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन करने का निर्णय लिया है, ताकि उन्हें आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

नीट यूजी के लिए जिले में 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें राजकीय महिला कॉलेज सेक्टर-18, राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कानोड गेट तथा पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय नैचाना में सर्वाधिक 480-480 सीटों की व्यवस्था की गई है।
इसके अलावा पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय कोनसीवास में 337, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोकलगढ़ में 336 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सहारनवास और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बावल में 240-240 परीक्षार्थियों की क्षमता निर्धारित की गई है।
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुरावड़ा, राजकीय बहुतकनीकी संस्थान लिसाना, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भूड़पुर और पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिठवाना में 216-216 परीक्षार्थियों के लिए व्यवस्था की गई है।

--

देर से आने पर नहीं मिलेगा प्रवेश, इलेक्ट्रानिक उपकरण पर प्रतिबंध

निर्धारित समय के बाद आने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी स्थिति में परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षार्थी अपने साथ केवल एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र ही ला सकेंगे। अभ्यर्थियों को अपने साथ पेन लाने की अनुमति नहीं है। केंद्र पर ही पारदर्शी पेन उपलब्ध कराया जाएगा। परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन, स्मार्ट वाच, कैलकुलेटर, पेन ड्राइव जैसे सभी इलेक्ट्रानिक उपकरण ले जाने पर रोक है। ज्योमेट्री बाक्स, प्लास्टिक पाउच, राइटिंग पैड, स्केल और इरेजर भी ले जाने की अनुमति नहीं है। इसके अलावा पर्स, हैंडबैग, बेल्ट, टोपी या किसी भी प्रकार के धातु के आभूषण पहनकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।


----------
केंद्रों पर आईटीबीपी के जवान भी रहेंगे तैनात डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) सुचारू रूप से सम्पन्न करवाने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। पुलिस के साथ आईटीबीपी के जवान भी परीक्षा केंद्रों पर तैनात रहेंगे। सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास करीब 200 मीटर के दायरे में नो व्हीकल जोन लागू रहेगा। परीक्षार्थियों के आवागमन के लिए सभी रूटों पर रोडवेज की बस सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। परीक्षार्थी के लिए बस सेवा निशुल्क रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed