फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   3.74 lakh Ayushman card holders will not get free treatment from today

Rewari News: 3.74 लाख आयुष्मान कार्डधारकों को आज से नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज

Fri, 15 Mar 2024 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 15 Mar 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
3.74 lakh Ayushman card holders will not get free treatment from today
रेवाड़ी। उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते आईएमए के पदा​धिकारी। संवाद
रेवाड़ी। जिले में शनिवार से निजी अस्पतालों में आयुष्मान योजना के तहत कार्डधारकों को मुफ्त मिलने वाली इलाज की सेवा नहीं मिल पाएगी।
विज्ञापन

ऐसा इसलिए क्योंकि जिले के आयुष्मान पैनल पर सभी अस्पतालों ने आयुष्मान योजना के तहत उपचार नहीं करने का निर्णय लिया है। इसे लेकर आईएमए रेवाड़ी के पदाधिकारियों ने जिला कलेक्टर व मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन भी दिया है। जिले में करीब 3 लाख 74 हजार कार्ड धारक हैं। जिले के 25 निजी अस्पतालों में इन कार्ड के माध्यम से उपचार चलता है। दरअसल इन अस्पतालों का 5 से 6 करोड़ रुपये का बकाया है। बकाया का भुगतान न होने की वजह से इन अस्पतालों ने कार्डधारकों का इलाज न करने का फैसला लिया है।
आईएमए के पदाधिकारियों का कहना है कि हरियाणा इकाई की ओर से मांगों को लेकर आयुष्मान भारत हरियाणा के सीईओ को पत्र भेजा गया है। कुछ दिनों पहले मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को भी पत्र लिखा था, लेकिन अब तक भुगतान नहीं किया गया है।
विज्ञापन



आईएमए बोला- मजबूरी में उठाना पड़ रहा है कदम

आईएमए की आयुष्मान कमेटी के चेयरमैन डॉक्टर राम बाबू यादव ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को योजना से लाभ मिल रहा है। निजी अस्पताल इलाज करते हैं, लेकिन कई माह से भुगतान नहीं हो रहा है। इसलिए निजी अस्पताल बहुत परेशानी में है। इससे 16 मार्च से किसी भी आयुष्मानधारक मरीज का इलाज नहीं करेंगे। आईएमए के सचिव डॉक्टर नीरज यादव ने बताया कि हरियाणा सरकार के साथ हुए समझौते के मुताबिक आयुष्मान योजना के तहत इलाज कराने आने वाले मरीजों के बिल का भुगतान निजी अस्पताल को 15 दिन के अंदर करना होता है, लेकिन यहां तीन साल बाद भी पैसों का भुगतान नहीं किया जा रहा है। छह महीने बाद सरकार बिना कारण बताए 70 प्रतिशत कटौती करके भुगतान कर रही है। इस संबंध में कई बार स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों से मीटिंग हुई है, लेकिन पूरी पेमेंट नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये हैं मुख्य मांगें

पहले अप्रूवल देने के बाद भी भुगतान करते समय 50 से 90 प्रतिशत तक पैसा काट लिया जाता है। इसका कोई औचित्य नहीं है न ही इसके बारे में कोई सुनवाई की जा रही है।

आयुष्मान स्कीम में पिछले छह साल से रेट में कोई उचित बदलाव नहीं किया गया है।

समझौते के मुताबिक बिलों का भुगतान 15 दिन के अंदर सुनिश्चित करना चाहिए। देरी से होने वाले भुगतान पर कानूनन ब्याज दिया जाना चाहिए और बिना कारण भुगतान में कटौती नहीं की जानी चाहिए।


वर्जन

रेवाड़ी में 25 अस्पतालों में आयुष्मान कार्डधारकों का इलाज होता है। 5 से 6 करोड़ रुपये का बकाया है। जो अभी तक नहीं दिया गया है। यह बकाया कई महीनों से है। ऐसे में 16 मार्च से कार्डधारकों का इलाज बंद कर दिया जाएगा।-डॉक्टर दीपक यादव, जिला अध्यक्ष, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed