{"_id":"64e8e855f42a1d67ad023706","slug":"34-thousand-fine-imposed-on-6-shopkeepers-selling-polythene-rewari-news-c-198-1-rew1001-3836-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पॉलीथिन बेचने वाले 6 दुकानदारों पर लगा 34 हजार का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पॉलीथिन बेचने वाले 6 दुकानदारों पर लगा 34 हजार का जुर्माना
Fri, 25 Aug 2023 11:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 25 Aug 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। शहर में नगर परिषद की टीम ने शुक्रवार को पॉलीथिन बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान पॉलीथिन बेचने वाले छह दुकानदारों पर 34 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया।
सीएसआई संदीप कुमार ने बताया कि टीम ने शुक्रवार को सेक्टर तीन, गढ़ी बोलनी रोड, पुराना कोर्ट रोड, महाराणा प्रताप चौक पर 6 दुकानदारों के 34000 रुपये के चालान काटे गये तथा काफी मात्रा में पॉलीथिन बरामद की गई। बार-2 चेतावनी के बाद भी लोग लगातार पॉलीथिन का प्रयोग कर रहे है जोकि प्रतिबंधित है। उन्हाेंने कहा यह अभियान लगातार जारी रहेगा और चालान होंगे। इसलिए सभी कपड़े का थैला प्रयोग करे। ब्रांड एम्बेसडर प्रियंका यादव ने कहा कि शहर में डंपिंग स्टेशन पर आने वाले कूड़े में 80 प्रतिशत कूड़ा पाॅलिथीन का आता है जिसके खाने से काफी गायों की मृत्यु भी हो जाती है।
बताया कि शहर से उठाए गये कूड़े में पॉलीथिन सबसे अधिक मात्रा में आती है, जिसका निस्तारण मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। आम जनता को भी चाहिए कि वे शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग करें। पॉलीथिन मुक्त अभियान लगातार जारी रहेगा। सभी लोगो से अपील है कि घर से थैला लेकर जाए और दुकानदार भी पालीथीन की बजाय कपड़े का थैला प्रयोग करे। इस अभियान में दीपक गोठवाल, कृष्ण, रोहित आदि उपस्थित रहे।