फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   31july school fee no online

31 जुलाई तक फीस जमा नहीं हुई तो निजी स्कूल नहीं देंगे ऑनलाइन शिक्षा, बैठक में लिया निर्णय

Mon, 27 Jul 2020 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
31july school fee no online
जिला प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोशिएसन की सोमवार को धामलाका के एक निजी स्कूल में हुई बैठक में सर्व सम्मति से खंड रेवाड़ी की कार्यकारिणी की घोषणा की गई। बैठक में उपस्थित सभी निजी स्कूल संचालकों ने सर्व सम्मति से निर्णय लिया कि जब तक स्कूल की पूरी फीस व बकाया फीस जमा नहीं की जाती तब तक कोई भी निजी स्कूल न तो ऑनलाइन शिक्षा और न ही एसएलसी देगा।
विज्ञापन

वेलफेयर के जिला अध्यक्ष डॉ. सूर्यकमल ने बताया कि खंड कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद एडवोकेट उत्तम सिंह, उपाध्यक्ष कुशल यादव, कोषाध्यक्ष शिवचरण, सचिव प्रवीण कुमार, सह सचिव देवेन्द्र यादव को मनोनित किया गया है। बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया कि सभी स्कूल मासिक फीस लेकर 31 जुलाई तक ऑनलाइन शिक्षण कार्य को जारी रखेंगे। 31 जुलाई तक मासिक फीस न देने वाले बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा नहीं दी जाएगी। कोई भी अभिभावक पिछली फीस का भुगतान कर अपने बच्चे की एसएलसी ले सकता है। बैठक में दिनेश कुमार, रूपेश कुमार, प्रवीण कुमार, नरेश, देवेन्द्र यादव, शिवचरण, अशोक, हसंराज, धर्मेन्द्र, सुरेश कुमार, उत्तम सिंह, कुशल यादव सहित एचबीएसई एवं सीबीएसई बोर्ड के स्कूलों के निदेशक एवं संचालक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed