{"_id":"5c461f8abdec224e0121cd0d","slug":"31548099466-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुम्बई की फिल्म मेकर महिला ने लिया बच्ची को गोद....12","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुम्बई की फिल्म मेकर महिला ने लिया बच्ची को गोद....12
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई की महिला कलाकार ने ली आस्था कुंज की बच्ची गोद
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से संचालित की जा रही विशिष्ट दत्तक ग्रहण एजेंसी के माध्यम से मुंबई की एक फिल्मी कलाकार ने आस्था कुंज में रहने वाली दो वर्षीय बच्ची को गोद लिया है। बाल कल्याण परिषद को यह बच्ची आठ माह पहले शहर में लावारिस हाल में मिली थी। उपायुक्त एवं जिला बाल कल्याण परिषद के अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा ने फिल्मी कलाकार को बेटी सौंपते हुए उनको शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बाल कल्याण परिषद की इस एजेंसी के माध्यम से अब तक दो लड़कियों और एक लड़के को पहले गोद दिया जा चुका है। उपायुक्त ने गोद लेनी वाली महिला को बधाई देते हुए कहा कि बच्ची की अच्छी तरीके से परवरिश करते हुए उसको पढ़ा लिखाकर योग्य बनाएं। उपायुक्त ने इस अवसर पर बच्ची को पेन और टॉफी देकर आशीर्वाद दिया। जिला बाल कल्याण अधिकारी विरेंद्र यादव ने बताया कि तीन वर्ष तक इनकी रिपोर्ट प्राप्त की जाती है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि बच्चे की देख-रेख व उनका पालन पोषण ठीक प्रकार से किया जा रहा है।