फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   - रेवाड़ी के करनावास में हैं डिपो

- रेवाड़ी के करनावास में हैं डिपो

Tue, 27 Feb 2018 12:09 AM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
- रेवाड़ी के करनावास  में हैं डिपो
प्रतिदिन करीब 1500 टैंकर तेज की होता है सप्लाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
रेवाड़ी आग के गोले पर बैठा है। अगर कभी बड़ा हादसा होता है तो पूरा रेवाड़ी तबाह हो सकता है। दरअसल करनावास डिपो में चार तेल कंपनियों का डिपो हैं। इनमें हिंदुस्तान पेट्रोलियम, भारत पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल और रिलायंस हैं। रिफाइनरी से आने वाला यह तेल यहां से विभिन्न पेट्रोल पंपों तक सप्लाई होता है। थोड़ी सी भी चूक एक बहुत बड़ा हादसा कर सकती है। दरअसल इन चारों तेल कंपनियों से करीब 1500 टैंकर प्रतिदिन पेट्रोल पंपों और कंपनियों को जाता है। सुरक्षा की दृष्टि से कंपनियों की तरफ से पुख्ता प्रबंध का दावा किया जाता है। कंपनी गेट पर भी किसी भी ज्वलनशील पदार्थ को अंदर ले जाने पर रोक है। पूरी तरह तलाशी के बाद ही किसी को भी अंदर जाने दिया जाता है।
---------------
खुल गई सुरक्षा की पोल
तेल कंपनियां चाहे सुरक्षा के कितने ही दावे करें। सोमवार को हादसे ने इनके सारे दावे फेल कर दिए। एक छोटी सी चिंगारी ने बहुत बड़ा ब्लास्ट कर दिया। यह टैंक प्लाट परिसर में बाहर की ओर था। अगर यह टैंक कुछ अंदर होता तो और भी बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

------------------
भवाड़ी गांव मौत के मुहाने पर
इन चारों तेल कंपनियां के बीच में भवाड़ी गांव बसा है। इसकी आबादी करीब दो हजार के करीब है। ऐेसे में कभी भी कोई बड़ा हादसा हुआ तो सबसे पहले यह गांव उजड़ेगा। ग्रामीण इससे पूर्व भी कई बार प्रशासन से कई बार इस डिपो में पुख्ता सुरक्षा प्रबंध की मांग कर चुके हैं। आठ माह पूर्व भी इंडियन ऑयल के तेल डिपो में भी ऐसा ही ब्लास्ट हुआ था। उसमें भवाड़ी गांव का एक युवक बुरी तरह झुलसा था। इसी के बाद ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से यह मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
आज बहुत तेज धमाका हुआ था। अंदर जाकर देखा तो तीन लोग झुलसे हैं। इनमें से एक अधिक झुलसा था। तेल कंपनियों के डिपो सुरक्षा के मापदंडों पर खरे नहीं हैं। आठ माह पहले भी एक युवक ऐसे ही हादसे का शिकार हो गया था। प्रशासन से भी इसके लिए मांग कर चुके हैं।
सतीश कुमार, सरपंच, कमालपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed