फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   300 families got the benefit of schemes in the camp

Rewari News: शिविर में 300 परिवारों को मिला योजनाओं का लाभ

Sun, 29 Jun 2025 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 29 Jun 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
300 families got the benefit of schemes in the camp
फोटो : 5बासदूदा गांव में आयोजित जनकल्याण शिविर में पहुंचे लोग। स्रोत : प्रवक्ता - फोटो : खोजाफूल माइनर में उगी घास-फूस व गंदगी।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



कुंड। क्षेत्र के बासदूदा गांव में रविवार को आयोजित में 300 से अधिक परिवारों को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया गया। इसके अलावा ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनका समाधान किया गया।
शिविर की अध्यक्षता बावल के विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने की। परिवार पहचान प्राधिकरण के राज्य समन्वयक डॉ. सतीश खोला के नेतृत्व में क्रीड विभाग की टीम ने जन समस्याएं सुनकर उनका समाधान किया।
विज्ञापन

डॉ. सतीश खोला ने बताया कि शिविर में 300 से अधिक परिवारों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाया गया। उन्होंने बताया कि सरकार की सोच है कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और इसी सोच को साकार करने के लिए यह शिविर आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंप में बुढ़ापा पेंशन, अविवाहित महिला पेंशन, विधवा पेंशन जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के दर्जनों नए आवेदन ऑनलाइन किए गए, जिससे ग्रामीण बुजुर्गों और निराश्रित महिलाओं को वित्तीय सहायता जल्द मिल सकेगी।
लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 250 महिलाओं के दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। इस अवसर पर डॉ. खोला ने बताया कि जल्द ही लाडो लक्ष्मी योजना के तहत लाभ राशि को बढ़ाकर 2100 प्रतिमाह कर दिया जाएगा, जिससे महिलाओं की शिक्षा और सशक्तिकरण को और अधिक बल मिलेगा।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुभाष यादव, सरपंच धर्मवीर यादव, गीता देवी, मुकेश यादव, हेमलता तंवर, मधु, जीवन राम गर्ग, दिनेश यादव मौजूद रहे।

अन्य गांवों में भी लगाए जाएंगे शिविर
विधायक डॉ .कृष्ण कुमार ने बताया कि भविष्य में अन्य गांवों में भी इस तरह के शिविर लगाए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं की जानकारी और लाभ मिल सके। यह भी कहा कि डिजिटल कैंपों और मोबाइल पीपीपी वैन के माध्यम से घर-घर दस्तावेज सत्यापन और योजना लिंकिंग का कार्य किया जाएगा। यह पहल हरियाणा को डिजिटल गवर्नेंस के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में बड़ा कदम साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed