{"_id":"65d2293837ad0122460d0d42","slug":"3-accused-of-snatching-mobile-phones-arrested-rewari-news-c-198-1-rew1001-200962-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मोबाइल फोन छीनने के 3 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मोबाइल फोन छीनने के 3 आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
धारूहेड़ा। बाइक रुकवाकर मोबाइल फोन छीनने के मामले में धारूहेड़ा पुलिस ने तीन 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान वार्ड नं. 7 धारूहेड़ा निवासी जितेंद्र उर्फ मीनू, कुलदीप उर्फ बोबी व यूपी के गांव प्रतापपुर रूपई पट्टी हाल वार्ड नं. 7 धारूहेड़ा निवासी साहिल उर्फ बिहारी के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीने हुए 2 मोबाइल फोन, एक डेबिट कार्ड को बरामद कर लिया है। जिला गुरुग्राम के गांव सिधरावली निवासी शिवकुमार ने शिकायत में कहा था कि 16 फरवरी की रात वह अपनी बाइक से गांव रालियावास निवासी युवराज के साथ गांव सिधरावली की तरफ जा रहा था। जब वह टाउन पार्क धारुहेड़ा के पास पहुंचे तो वहां खड़े तीन युवकों ने बाइक को रुकवा ली और उनके मोबाइल फोन और डेबिट कार्ड छीन कर भाग गए। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।