{"_id":"69b1cb81fa409d99f30a4b4d","slug":"262-lakh-rupees-in-mundaheda-and-325-crore-rupees-in-bird-to-lay-the-line-in-the-fields-rewari-news-c-195-1-jjr1004-132669-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मुंडाहेडा में 2.62 लाख व बिरड में 3. 25 करोड़ से खेतों में बिछेगी लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मुंडाहेडा में 2.62 लाख व बिरड में 3. 25 करोड़ से खेतों में बिछेगी लाइन
विज्ञापन
11jjrp14- मौका निरीक्षण करते सिंचाई विभाग के अधिकारी। स्रोत-ग्रामीण
साल्हावास। क्षेत्र के गांव मुंडाहेडा व बिरड के लोगों को अब बाढ़ के पानी से निजात दिलाने के लिए सिंचाई विभाग ने दो बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। कापरा वाली तालाब से बिरड गांव के खेतों तक पाइपलाइन बिछाने का काम जल्द ही शुरू होगा। इसके लिए 2 करोड़ 62 लाख रुपये का टेंडर लगाया गया है।
टेंडर प्रक्रिया के तहत लगभग चार किलोमीटर की दूरी में पाइप लाइन बिछाई जाएंगी। वहीं दूसरी तरफ ब्रेड गांव में 3 करोड़ 25 लाख रुपये की राशि खर्च करके लगभग 4 किलोमीटर खेतों के रास्ते से लाइन बिछाई जाएगी। बुधवार को इसे लेकर सिंचाई विभाग के एसई सतीश, एक्सईएन पुनीत साहनी, एसडीओ नवल सहित अन्य सिंचाई विभाग के अधिकारियों स्केप चैनल ड्रेन आठ का दौरा किया। इस दौरान पार्षद संजय सिंह मुंडाहेडा भी मौजूद रहे। पाइप लाइन की दो बड़ी परियोजनाओं की मंजूरी मिलने पर गांव मुंडाहेड़ा और गांव बिरड़ के लोगों में खुशी का माहौल है। इस पाइपलाइन से बंजर पड़ी हजारों एकड़ खेती में सुधार होगा।
गांव के पंच रामोतार, प्रवीन पीली पंच, हंसराज पंच, उमेश, दशरथ पंच, मिंटू, ललित पंच, सुमित, सदाराम, राकेश, जिला पार्षद संजय मुंडाहेड़ा ने सरकार तथा विभाग के अधिकारियों का आभार जताया तथा लड्डू बांटकर खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
इन पाइपलाइन से बंजर पड़ी खेती में सुधार होगा। किसान समृद्ध होगा। सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी, मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार, वीरेंद्र सिंह बढ़खालसा सीएम ओएसडी और सिचाई विभाग की मेहनत रंग लाई।
संजय मुंडाहेड़ा, जिला पार्षद
इस पाइपलाइन के लगाने से अब लोगों को फोल्ड के पानी से निजात मिलेगी और खेतों की फसल फिर से लहराएंगी।
दशरथ, पंच
पिछले वर्ष लगभग 700 एकड़ फसल तबाह हो गई थी। इस बार उम्मीद जगी है कि किसानों को उनकी मेहनत का मेहनताना जरूर मिलेगा। उसकी फसल खराब होने से बच जाएगी।
प्रवीन पीली, पंच
दो बड़ी परियोजना देकर सरकार ने मुंडाहेडा और बिरड के लोगों के लिए संजीवनी देने का काम किया है।
राकेश यादव, ग्रामीण