फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   26 thousand rupees cheated on the pretext of imposing penalty on the bill

बिल पर पेनाल्टी लगाने का झांसा देकर ठगे 26 हजार रुपये

Sat, 22 Oct 2022 10:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
26 thousand rupees cheated on the pretext of imposing penalty on the bill
बावल। साइबर ठगों ने बिल पर पेनाल्टी लगाने का झांसा दिया। साथ ही एप डाउनलोड कराकर गांव आसलवास निवासी एक व्यक्ति से 26 हजार रुपये ठग लिए। कसौला थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव आसलवास निवासी नत्थूराम का उनके ही गांव में स्थित सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में खाता है। शुक्रवार को उनके पास एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बिजली निगम का कर्मचारी बताते हुए जानकारी दी कि उनका बिजली का बिल अपडेट नहीं है, जिसकी वजह से बिल पर पेनाल्टी लग रही है। अगर अपडेट नहीं किया तो पेनाल्टी की राशि बढ़ती जाएगी। नत्थूराम ठग की बातों में आ गए। शातिर ने उसके मोबाइल पर एक लिंक भेजकर क्विक एप सपोर्ट एप डाउनलोड कराई। नत्थूराम ने एप डाउनलोड करने के बाद अपने खाते से संबंधित सारी जानकारी दे दी। इसके बाद ठग ने उनके खाते से पहली बार में खाते से 20 हजार, फिर 5 हजार, तीसरी बार 1 हजार और चौथी बार में खाते से 200 रुपये निकाल लिए। नत्थूराम के पास पैसे कटने का मैसेज आते ही उन्होंने तुरंत उसी नंबर पर कॉल की तो नंबर स्विच ऑफ मिला।
विज्ञापन

नत्थूराम तुरंत बैंक पहुंचे और अपने खाते से संबंधित जानकारी जुटाई तो पता चला कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। बैंक से मिली जानकारी के बाद नत्थूराम सीधे कसौला थाना पहुंचे और पुलिस को शिकायत दी। कसौला थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
वर्जन:
जिसके खाते में नकदी ट्रांसफर हुई, उसकी जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा।
- मनोज कुमार, थाना प्रभारी, कसौला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed