फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   2500 quintals of mustard purchased from 160 farmers

Rewari News: 160 किसानों से 2500 क्विंटल सरसों की हुई खरीद

Fri, 21 Mar 2025 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 21 Mar 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
2500 quintals of mustard purchased from 160 farmers
फोटो : 29अनाज मंडी में सूखने के ​​लिए रखी सरसों। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। शहर की अनाज मंडी में सरसों की बड़े पैमाने पर आवक हो रही है। शुक्रवार को 160 किसानों से 2500 क्विंटल सरसों खरीदी गई। यह सरसों करीब 30 गांवों के किसानों से खरीदी गई है।
अनाज मंडी में सरसों की खरीद 15 मार्च से शुरू हुई थी। पिछले दिनों ओलावृष्टि से फसल को नुकसान पहुंचने और फसल भींगने से कटाई प्रभावित हुई। इसकी वजह से शुरुआती दौर में कम किसान आ रहे थे। अब कटाई में तेजी आने के साथ किसान सरसों लेकर मंडी में आने लगे हैं। इस सीजन में शुक्रवार को पहली बार 100 से अधिक किसानों ने अपनी फसल बेची है। सरसों की खरीद हैफेड की ओर से न्यूनतम समर्थन मूल्य 5950 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से गई है।
विज्ञापन

मौजूदा समय में सरसों की कटाई का कार्य बड़े पैमाने पर चल रहा है। अभी सभी किसान सरसों की कटाई के कार्य जुटे हुए हैं। ऐसे में अनुमान जताया जा रहा है कि अगले सप्ताह से बड़ी संख्या में किसान अपनी फसल बेचने के लिए पहुंचने लगेंगे। सरसों बेचने के लिए किसानों के कम संख्या में पहुंचने का एक कारण यह भी बताया जा रहा है कि पिछले दिनों ओलावृष्टि हुई थी, इसके कारण फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। जो फसल आ भी रही है, उसमें नमी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन में किसान कर सकते हैं 25 क्विंटल सरसों ही बिक्री

किसानों के लिए परेशानी का एक कारण ये भी है कि एक दिन में एक किसान केवल 25 क्विंटल सरसों ही बिक्री कर सकते हैं। किसानों को गेट पास 25 क्विंटल सरसों का ही जारी होगा। गेट पास कटवाने के लिए किसानों को फसल पंजीकरण कागज, पंजीकृत किसान का आधार कार्ड, बैंक की कॉपी की एक-एक कॉपी लेकर आनी होगी। अब अगर कोई किसान तय मात्रा से ज्यादा सरसों लेकर आ गया तो बाकी सरसों अगले दिन या फिर दूसरी जगह ही बिक्री करनी पड़ेगी। वहीं सरसों की सरकारी समर्थन मूल्य पर बिक्री के लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण जरूरी है।


मानकों के आधार पर की जा रही सरसों की खरीद

हैफेड डीएम प्रवीण शर्मा का कहना है हमारी खरीद के लिए पूरी तैयारी है। हैफेड की ओर से नैफेड के लिए मार्केटिंग सोसाइटी के माध्यम से सरसों की खरीद की जा रही है। बरसात से सरसों भीग गई है। इसलिए अभी नमी भी अधिक है। इसलिए किसान बिक्री करने में जल्दबाजी न करें। किसान अपनी सरसों की फसल को सुखाकर और साफ करके लाएं, ताकि उनको बिक्री के लिए मंडी में किसी प्रकार की दिक्कत न उठानी पड़े। सरसों में नमी की मात्रा 8 प्रतिशत से कम होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरसों की खरीद निर्धारित मानकों से ही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed