फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   25 acres of land surrounded by water in Palhwas

Rewari News: पाल्हावास में पानी से घिरी 25 एकड़ भूमि

Tue, 19 Nov 2024 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 19 Nov 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
25 acres of land surrounded by water in Palhwas
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। पाल्वास गांव में कई महीने से बरसात का पानी खेतों में भरा है जिससे किसान परेशान हैं। सामाजिक कार्यकर्ता अनिल आर्य ने सरकार, प्रशासन और नहर विभाग समेत 15 अधिकारियों और नेताओं को पत्र भेजकर जलनिकासी कराने की मांग की है।
उन्होंने बताया कि करीब 100 एकड़ खेती की उपजाऊ भूमि बरसात के पानी से घिर जाती है। वर्तमान में कई माह से 25 एकड़ खेत में पानी भरा है। कोसली रोड के आसपास दोनों तरफ पर नहर डिस्ट्रीब्यूटरी के कारण रुकावट मानकर पहाराजवास की लगती हुई सीमा में हर वर्ष जलभराव होता है लेकिन नहर विभाग जलनिकासी का कोई प्रबंध नहीं करता है। ग्राम पंचायत द्वारा तेल उपलब्ध करवाने पर भी किसानों को इंजन ऑपरेटर की सेवा उपलब्ध नहीं करवाई जाती।
विज्ञापन

जलभराव के चलते किसान फसल की बिजाई नहीं कर पा रहे हैं। उनका कहना है कि इंजन पुराने पड़े हैं और अक्सर खराब हो जाते हैं। इसलिए उन्हें ठीक कराने, लाने ले जाने और लगाने उठाने में किसानों के सामने बड़ी परेशानी आती है। खेत बिना बिजाई के खाली रह जाते हैं और इस क्षेत्र में फसल का भारी नुकसान उठाना पड़ता है। इसलिए उन्होंने किसानों की यह मांग उठाई है कि सरकार एवं प्रशासन नहर विभाग के स्थानीय अधिकारियों को तुरंत यह आदेश दें कि सरकारी संसाधन से अपने कर्मचारी लगाकर जल्द से जल्द इन खेतों की जलनिकासी करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहर अधिकारी बोले, इंजन ऑपरेटर न होने से परेशानी
नहर विभाग के अधिकारी का कहना है कि 30 सितंबर तक फ्लड सीजन समाप्त हो चुका है, उनके पास इंजन ऑपरेटर नहीं है। इसलिए वे यह सेवा नहीं दे सकते। सामाजिक कार्यकर्ता अनिल ने बयया कि बारिश के पानी से अभी भी किसानों को नुकसान हो रहा है। जलनिकासी के लिए नहर विभाग इंजन तो दे देता है और ग्राम पंचायत पाल्हावास तेल भी देने के लिए तैयार है लेकिन बिना ऑपरेटर के उस इंजन को चलाने की समस्या है। पुराना इंजन बीच में खराब हो जाता है तो ठीक कौन कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed