फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   24 accused arrested for running illegal compound and disturbing peace

Rewari News: अवैध अहाता चलाने और शांतिभंग करने के मामले में 24 आरोपी गिरफ्तार

Tue, 15 Jul 2025 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 15 Jul 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
24 accused arrested for running illegal compound and disturbing peace
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। पुलिस ने असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर अवैध अहाता चलाने और शराब के नशे में शांतिभंग करने के मामले में 24 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार अभियान के तहत माॅडल टाउन पुलिस ने बावल रोड के किनारे शराब के नशे में हंगामा करने के आरोप में देशराज निवासी गांव नौरंगाबाद जिला अलवर राजस्थान, जितेन्द्र निवासी गांव राजगढ़, बिरेन्द्र कुमार निवासी गांव मोठूका जिला सीकर राजस्थान, अवध सिंह निवासी गांव डयोढई को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

इसके अलावा डब्लू कुमार निवासी धानापुर, पटना बिहार हाल किराएदार गांव जलियावास, अजय सिंह निवासी गांव जलालपुर, सचिन निवासी गांव जलालपुर, निकेश निवासी गांव नैहचाना की ढाणी, जितेन्द्र निवासी गांव नैहचाना की ढाणी, मोहित कुमार निवासी गांव सुरेहली को काबू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही चेतराम निवासी गांव डालियाकी, दीपक कुमार निवासी गांव डालियाकी को शराब पीते समय नमकीन, चखना, पानी की बोतलें उपलब्ध कराने वाले एक होटल के दो कर्मचारी मनोज कुमार निवासी व तिलक बहादुर को काबू किया गया।
दूसरे मामले में थाना रामपुरा पुलिस टीम ने नारनौल रोड पर गोपाल देव चौक के नजदीक शराब के ठेके के पास शराब के नशे में अभद्र भाषा का प्रयोग करने के मामले में रोहित निवासी गांव रामपुरा, मुकेश कुमार निवासी गांव डहीना, संदीप निवासी गांव रामपुरा को गिरफ्तार किया।
इसके अलावा अरुण निवासी गांव रामपुरा, रोहित निवासी गांव रामपुरा, सुमित निवासी मुगलसराय जिला बेगुसराय बिहार हाल किरायेदार राव तुलाराम विहार रेवाड़ी, योगेन्द्र निवासी गांव भाडावास, अनिल निवासी गांव नांगल मुंदी, राजीव रंजन सिंह निवासी मुगलसराय जिला बेगुसराय बिहार किरायेदार राव तुलाराम विहार को काबू किया गया है।

तीसरे मामले में थाना बावल पुलिस टीम ने नैचाना रोड पर स्थित चिकन कार्नर में अवैध रूप से अहाता चलाने पर राजस्थान के जिला झुंझुनू के गांव निम्बास निवासी राजकुमार को काबू किया किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में मामला दर्ज करके सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed