फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   22 shopkeepers in Rewari and two shopkeepers challan in Dharuhera

लॉकडाउन का पालन नहीं करने पर 24 दुकानदारों के काटे चालान

Mon, 17 May 2021 10:22 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
22 shopkeepers in Rewari and two shopkeepers challan in Dharuhera
रेवाड़ी। उपायुक्त के निर्देश पर नगर परिषद रेवाड़ी और नगर पालिका धारूहेड़ा की टीम ने कोविड-19 को लेकर जारी गाइडलाइन का पालन नहीं करने पर 24 दुकानदारों का चालान किया। इसमें रेवाड़ी शहर में 22 दुकानदारों व धारूहेड़ा में दो दुकानदारों के चालान किए गए।
विज्ञापन

कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद रेवाड़ी मनोज यादव ने अपनी टीम के साथ निरीक्षण के दौरान समय से पहले दुकान खोलने व खुली मिली दुकानों के 14 चालान कर 6400 रुपये का जुर्माना किया। इसी कड़ी में सोमवार को धारूहेड़ा नगरपालिका सचिव अनिल कुमार ने शनि मंदिर के सामने मिष्ठान भंडार की खुली दो दुकानों के एक-एक हजार रुपये के चालान किए हैं। वहीं सचिव एवं कार्यकारी अधिकारी मार्केट कमेटी रेवाड़ी की टीम ने भडावास रोड, पुरानी सब्जी मंडी से झज्जर चौक पर फ्रूट व सब्जी विक्रेता की मूल्य सूची चेक की। जिसमें निर्धारित रेट से अधिक रेट से अधिक कीमत का सामान बेचने पर आठ दुकानदारों के आठ हजार रुपये के चालान किए गए। ईओ मनोज यादव ने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए निर्देश दिए कि अगर सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन की अवहेलना की जाती है तो दुकानों को सील कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोई भी दुकानदार ऐसे किसी भी ग्राहक को सामान न दे जो मास्क नहीं लगाए हुए हो। दुकानदार यह भी सुनिश्चित करें कि उसके पास सैनिटाइजर आदि की व्यवस्था हो। दुकान पर ग्राहक निर्धारित स्थान पर ही खड़े हों और ग्राहक भी कम से कम 6 फुट की दूरी पर खड़े होने चाहिए। उन्होंने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। अगर कोई भी दुकानदार सरकार के दिशा निर्देशों का पालन नहीं करता है तो उसका चालान किया जाएगा। ईओ ने कहा कि नगर परिषद की टीम शहर में हर व्यापारिक संस्थाओं व अन्य संस्थाओं का औचक निरीक्षण कर रही है। सरकार के निर्देश हैं कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए कहीं भी कोविड-19 की गाइड लाइन की अवहेलना नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed