{"_id":"5acd09794f1c1b1c3d8b4690","slug":"21523386745-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर दस में पैमाइश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर दस में पैमाइश
Updated Wed, 11 Apr 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर दस की पैमाइश कर अवैध कब्जा हटवाने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
शहर के सेक्टर दस में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करके पक्का निर्माण करने वालों पर गाज गिरना तय है। मंगलवार को सुबह-सुबह ही हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों का दल अवैध कब्जों की मार्किंग के लिए पहुंच गया जिसके बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। इससे पहले भी यहां से अवैध कब्जे हटाने के लिए प्रयास किया था, लेकिन उस समय लोगों को कड़ा विरोध झेलना पड़ता है।
दो हजार स्क्वायर मीटर है जमीन
सेक्टर दस में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा लगभग दो हजार स्क्वायर मीटर का एक भूखंड अलॉट हुआ है। इस भूखंड पर आसपास के लोगों ने अवैध कब्जे करके चारदीवारी से लेकर पक्के कब्जे किए हुए थे। ऐसे परिवारों की संख्या दस से अधिक है जिनके यहां पर कब्जे हैं। एचएसवीपी प्रशासन की तरफ से पहले भी यहां से अवैध कब्जे हटाने के लिए मार्किंग करने के प्रयास किए गए थे लेकिन इसमें सफल नहीं हुए थे। अब यह भूखंड अलॉट हो चुका है तथा जिसको यह भूखंड अलॉट हुआ है वह सत्ताधारी दल का मामला है। जिसके बाद अधिकारियों के हाथ-पैर फूले हैं क्योंकि इस जमीन पर कब्जा है। इसके अलावा पक्के निर्माण तक किए हैं। इस वजह से उनको तोड़ना भी बेहद मुश्किल कार्य है। इसके चलते विभाग के अधिकारी भी इस कार्य को जल्द से करना चाहते हैं तथा मंगलवार सुबह-सुबह ही मार्किंग का कार्य पूरा कर लिया जिसमें बड़ा हिस्सा पक्के निर्माण है। विभाग ने इन अवैध कब्जाधारियों की सूची तैयार कर ली है तथा इन्हें जल्द ही नोटिस देने की कार्रवाई की जाएगी।
लोगों में मचा हड़कंप
मंगलवार सुबह एचएसवीपी के संपदा अधिकारी सिद्धार्थ सिंह, नायब तहसीलदार अजीत सिंह, एसडीओ अमन यादव, जेई मोहम्मद अली और पटवारी सुशील कुमार ने मौके पर पहुंचकर जैसे ही पैमाइश का कार्य किया तो लोगों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों द्वारा की गई मार्किंग के बाद से सुबह से ही हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
----------------------
लगभग दो हजार स्क्वायर मीटर की जमीन है जिस पर लोगों ने अवैध कब्जा किया हुआ है। अवैध कब्जा हटाने के लिए मार्किंग की गई है जिसके बाद नोटिस देने की कार्रवाई की जाएगी तथा कब्जे हटाए जाएंगे। - सिद्धार्थ सिंह, संपदा अधिकारी।