फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   पीने के पानी कमी नहीं रहेगी

पीने के पानी कमी नहीं रहेगी

Sun, 04 Mar 2018 12:05 AM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
पीने के पानी कमी नहीं रहेगी
जिले में पेयजल की नहीं रहेगी कमी : डॉ. बनवारी लाल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
प्रदेश के जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि जिले में पेयजल की कमी नहीं रहने दी जाएगी। प्रदेश सरकार की ओर से बिजली एवं पानी की समस्या पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जल्द ही जिले के किसी भी गांव में पेयजल का अभाव नहीं रहेगा। डॉ. बनवारी लाल शनिवार को बावल क्षेत्र के गांव सुलखा, खरखड़ी, बधराना व पनवाड़ में लाखों रुपये की योजनाओं का उद्घघाटन करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बावल कस्बा में साढे़ चार एकड़ भूमि पर लघु सचिवालय बनाया जाएगा ताकि लोगों को एक छत के नीचे सभी सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सभी क्षेत्रों में समान रूप से विकास कार्य करवा रही है। ऐसा कोई विधानसभा क्षेत्र प्रदेश में नहीं है जहां पर विकास कार्य न हुए हो। मंत्री ने कहा कि नहर पर आधारित जलघरों में फिल्टरों की सफाई का विशेष अभियान चलाया जा रहा है, ताकि हर जल घर के फिल्टरों को समय-समय पर साफ किया जाए तथा पानी की शुद्धता अंतिम छोर तक सुनिश्चित की जाए। मंत्री ने बताया कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में 144 नहर पर आधारित जलघर शुरू किए जा चुके है। इसके अतिरिक्त ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में 1489 नलकूप तथा 370 बूस्टिंग स्टेशन शुरू किए गए है। मंत्री ने बताया कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में 6268.91 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाई गई है ताकि हर क्षेत्र में पानी पहुंचाया जा सके। उन्होंने बताया कि जिले के शेष रहे सभी गांवों को नहरी पेयजल योजना से जोड़ने के लिए 200 करोड़ रुपये का प्रस्ताव सरकार के पास भेजा हुआ है जिसे शीघ्र ही मंजूरी मिल जाएगी। उन्होंने बताया कि जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में 172 कार्य प्रगति पर है जिनकी अनुमानित लागत 509 करोड़ रुपये है व इन कार्यों पर अब तक 214 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के दिशानिर्देश में पहली बार हरियाणा में अध्यापकों के स्थानांतरण की आनलाइन तबादला नीति बनी, जिसके कारण अध्यापकों की परेशानी खत्म हुई है। आनलाइन तबादला नीति से प्रदेश के अध्यापक खुश है। उन्होंने बताया कि अब 500 या इससे अधिक स्टेट कैडर पदों की संख्या वाले विभागों के लिए आनलाइन स्थानांतरण नीति बनाई जा रही है। इस नीति से सभी कर्मचारियों व अधिकारियों को लाभ मिलेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में पहली बार पढ़ी लिखी पंचायतें बनाई, इसके लिए विपक्ष कोर्ट तक गया लेकिन हमारी सरकार की हर जगह जीत हुई। पिछली सरकारें सीएलयू के नाम से जानी जाती थी तथा मुख्यमंत्री कार्यालय में लोगों की भीड़ सीएलयू के लिए लगी हुई होती थी। अब मनोहर लाल ने सीएलयू की पावर निदेशक को दे दी है, इसके लिए चक्कर लगाने की कोई आवश्यकता नहीं है। हमने एक पारदर्शी सरकार दी है तथा वर्तमान सरकार के शासनकाल में योग्यता के आधार पर नौकरियां मिल रही है। यहीं कारण है कि हरियाणा पुलिस में रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिला के काफी बच्चों को बिना सिफारिश के योग्यता के आधार पर नौकरियां मिली हैं, जबकि विपक्ष इन निर्णयों पर यह कहता था कि ऐसा संभव नहीं हैं, लेकिन मनोहर लाल ने असंभव को संभव करके दिखाया है जो अनुभवहीन कहने वालों के लिए एक तमाचा है। डॉ. बनवारी लाल ने इसके उपरांत बधराना व खरखडी गांवों में भी विकास कार्यों का उद्घाटन किया तथा सुलखा गांव के विकास के लिए 15 लाख, बधराना गांव के लिए 10 लाख तथा खरखडी गांव के विकास के लिए 10 लाख रूपये देने की घोषणा भी की। इस अवसर पर बावल पंचायत समिति के अध्यक्ष विरेंद्र छिल्लर, नगरपालिका के प्रधान अमर सिंह महलावत, जिला पार्षद नीतू चौधरी, बावल ब्लॉक सरपंच एशोसिएशन के प्रधान चरणसिंह सरपंच, सरपंच मुकेश खरखड़ी, प्रकाश कटारिया, जनस्वास्थ्य विभाग के एसई दलबीर, बीडीपीओ राजेंद्र व भूपेंद्र सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed