फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   वाहवाही लूटने के बाद अब बदहाल मोबाइल टॉयलेट

वाहवाही लूटने के बाद अब बदहाल मोबाइल टॉयलेट

Sat, 20 Jan 2018 12:41 AM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
वाहवाही लूटने के बाद अब बदहाल मोबाइल टॉयलेट
वाहवाही लूटने के बाद अब बदहाल मोबाइल टॉयलेट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
स्वच्छ भारत अभियान के तहत नगर परिषद की तरफ से लाखों रुपये खर्च कर स्थापित मोबाइल टॉयलेट थोड़े ही दिनों में रखरखाव के अभाव में बदहाल हो चुके हैं। ऐेसे में इनकी उपयोगिता सिद्ध नहीं हो पा रही है। नगर परिषद की तरफ से गत वर्ष शहर में आठ पब्लिक टॉयलेट, 18 थ्री सीट कम्यूनिटी टॉयलेट और छह मोबाइल टॉयलेट लगवाए थे। पिछले दिनों स्वच्छता को लेकर आई केंद्रीय सर्वे टीम के आने तक इनकी साज संवार भी पर्याप्त की गई। इसके लिए शहरभर में वाहवाही भी लूटी, लेकिन सर्वे के बाद इनकी हालत बिगड़ गई है। आलम यह है कि इनका उपयोग करने में भी अब लोग संकोच करने लगे हैं।
सितंबर में कर दिया था ओडीएफ फ्री
रेवाड़ी शहर को नगर परिषद ने सितंबर माह में ओडीएफ फ्री कर इसकी फाइल चंडीगढ़ भिजवा दी थी। रेवाड़ी नगर परिषद क्षेत्र में 42 हजार मकान हैं। आबादी एक लाख 62 हजार है। इसके बाद भी शहर में सार्वजनिक स्थानों और झुग्गी झोपड़ियों के समीप मोबाइल टॉयलेट और अन्य टॉयलेट लगाए हैं। लेकिन रखरखाव के अभाव में इनकी हालत दयनीय है।
विज्ञापन

----------------
यहां लगे हैं टॉयलेट
शहर में मोबाइल सेक्टर-4 के समीप, गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज के समीप, महेंद्रगढ़ चौक स्थित गोशाला के समीप शहर में कई स्थानों पर लगाए हैं। राहगीरों को इस सुविधा का उपयोग करना था। आज इनमें पानी की व्यवस्था नहीं है। सफाई भी समय पर नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
हमारी सुविधा के लिए शौचालय लगाए गए थे, लेकिन एक सप्ताह के बाद ही ये कबाड़ बन गए हैं। -गीता, सेक्टर- 4
---------
शौचालय को एक बार खड़ा करने के बाद आज तक कोई कर्मचारी नहीं आया हैं। शुरू वाले दिन ही शौचालय की टंकी में पानी डालकर गए थे, उसके बाद आजतक पानी नहीं डाला गया है। - लक्ष्मी, गर्ल्स कॉलेज के समीप
--------
शौचालय में गंदगी जमा होने से हमेशा बदबू आती रहती है। इससे हमें अपनी झुग्गी में रहने भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। - मोहिनी, गर्ल्स कॉलेज के समीप

-------
शौचालय जरूरत के हिसाब से हमारी झुग्गियों के समीप लगाया था। बताया था कि अब हमें शौच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। लेकिन इनकी हालत अब खराब है। - आरती, महेंद्रगढ़ चौक
--------------
नगर परिषद की तरफ से नियमित रूप से इन टॉयलेट्स की सफाई करने के आदेश हैं। फिर भी अगर कहीं कोई कमी है तो उसे दिखवाया जाएगा। - मनोज यादव, ईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed