{"_id":"5ad648984f1c1b54098b513b","slug":"201523992728-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बावल मंडी खरीद कार्यक्रम बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बावल मंडी खरीद कार्यक्रम बदला
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बावल मंडी में सरसों खरीद शेड्यूल में बदलाव
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
बावल अनाज मंडी में समर्थन मूल्य पर चल रही सरसों की खरीद के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। जिन गांवों के किसानों की सरसों 19 से 23 अप्रैल तक खरीदी जानी थी उनकी सरसों अब 28 अप्रैल से खरीदी जाएगी। शेड्यूल में शामिल इन गांवों के किसान अब 28 अप्रैल से ही अपनी सरसों लेकर आएं। मार्केट कमेटी सचिव सत्यप्रकाश यादव ने बताया कि इस बार बावल क्षेत्र के किसानों की सरसों बावल मंडी में ही खरीदी जा रही है। वहां पर आवक अधिक हुई है। इसके बाद सरसों की तुलाई और बाद में उठान करके गोदामों में भेजा जाना है। उन्होंने बताया कि अधिक आवक के मद्देनजर कई गांवों के खरीद कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। किसानों को चाहिए कि वे नए शेड्यूल के अनुसार ही अपनी सरसों को लेकर आएं। उन्होंने बताया कि 19 अप्रैल को सांजरपुर, नैहचाना, रसियावास, बहरामपुर भंडगी गांवों के किसानों की सरसों खरीदी जानी थी। अब इन गांवों की सरसों 28 अप्रैल को खरीदी जाएगी। इसी तरह 20 अप्रैल को झाबुआ, मंगलेश्वर, कालड़ावास और पावटी गांवों की सरसों की जानी थी लेकिन अब इनकी सरसों 1 मई को खरीदी जाएगी। 23 अप्रैल को तिहाड़ा, नांगल उगरा, नांगल तेजू और धरचाना गांवों के किसानों की सरसों खरीद की जानी थी लेकिन उनकी सरसों अब 3 मई को खरीदी जाएगी। तय शेड्यूल से पहले सरसों लेकर आने वाले किसानों की सरसों नहीं खरीद की जाएगी।