फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   20 years imprisonment to two accused of kidnapping and raping

Rewari News: अपहरण कर दुष्कर्म करने के दो दोषियों को 20 साल की सजा

Wed, 01 Jan 2025 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 01 Jan 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
20 years imprisonment to two accused of kidnapping and raping
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने और एक अन्य बच्ची से बाल मजदूरी कराने के मामले में एक महिला सहित दो आरोपियों को दोष सिद्ध करार देते हुए फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश लोकेश गुप्ता ने 20 साल कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने दोनों दोषियों पर 1.47 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
पुलिस को दी शिकायत में थाना रामपुरा क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने बताया था कि 9 नवंबर 2022 को उसकी 15 साल की बेटी और 11 साल की नातिन किसी काम से घर से बाहर गई थी। इसके बाद दोनों वापस नहीं लौटी थी। दोनों के नहीं मिलने पर रामपुरा थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया था। जांच के बाद पुलिस ने दोनों बच्चियों को बरामद कर लिया था।
विज्ञापन

बरामद के बाद 15 साल की बच्ची ने मध्य प्रदेश निवासी एक व्यक्ति पर अपहरण कर दुष्कर्म करने और उसी गांव की रहने वाली एक महिला पर दोनों बच्चियों से एक ईंट भट्टा पर बाल मजदूरी करने का आरोप लगाया था। आरोपियों ने बच्चियों के गहने भी छीन लिए थे। पुलिस ने 17 दिसंबर 2022 को आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपहरण के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट और जेवरात छीनने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। जांच के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी कालू और कशीला के खिलाफ अदालत में साक्ष्य प्रस्तुत किए और गवाहों के बयान भी दर्ज कराए। पूरे मामले की सुनवाई के बाद फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट के एएसजे लोकेश गुप्ता ने अदालत में दोनों आरोपियों को दोषी करार दिया। अदालत में भोला उर्फ कालू को 20 साल कैद और 92 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई। इस मामले में अदालत में महिला आरोपी पर भी 20 साल कैद की सजा और 55 हजार रुपये के जुर्माना की सजा सुनाई। जुर्माना नहीं भरने पर आरोपियों को जेल की अतिरिक्त सजा भी भुगतनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed