{"_id":"66283a04bf5388fc890d9824","slug":"20-thousand-rupees-stolen-by-breaking-the-lock-of-grocery-shop-incident-captured-in-cctv-rewari-news-c-198-1-rew1001-203619-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: परचून की दुकान का ताला तोड़कर 20 हजार रुपये चोरी, सीसीटीवी में कैद वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: परचून की दुकान का ताला तोड़कर 20 हजार रुपये चोरी, सीसीटीवी में कैद वारदात
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद चोर।
रेवाड़ी। जिले के गांव गढ़ी अलावलपुर में चोर ने पहले परचून की दुकान का ताला तोड़ा और फिर घर का मेन दरवाजा फांदकर अंदर घुस गया। चोर ने दुकान से करीब 20 हजार रुपये चोरी कर लिए। चोर को मौके पर ही रंगे हाथ पकड़ भी लिया गया, लेकिन वह छुड़ाकर भाग निकला। पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें चोर मेन दरवाजे को फांदकर अंदर घुसता दिखाई दे रहा है। जानकारी के अनुसार, गांव गढ़ी अलावलपुर निवासी सुनील ने बताया कि उसने अपने घर के बिल्कुल बगल में परचून की दुकान की हुई है। रात वह दुकान बंद कर घर में ही सोया हुआ था। एक चोर ने उसकी दुकान का ताला तोड़ दिया। इसके बाद दुकान के अंदर ही दूसरे दरवाजे से अंदर घुसा और फिर घर के दरवाजे को भी फांदकर अंदर घुस गया। चोर ने दुकान के गल्ले से करीब 20 हजार रुपये चोरी कर लिए।
रंगे हाथ पकड़ने पर छुड़ाकर भागा:
सुनील ने बताया कि जब चोर घर में घुसा तो आवाज सुनकर उनकी आंख खुल गई। बाहर आए तो चोर कमरे में घुस रहा था। उसे तुरंत मौके पर ही पकड़ लिया गया। आरोपी उनके ही गांव का रहने वाला मोनू है। इससे पहले वह पुलिस को बुलाते आरोपी धमकी देते हुए मौके से छुड़ाकर भाग निकला। सुनील ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद सेक्टर-6 थाना पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची।
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात:
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो उसमें आरोपी मोनू घर के मेन दरवाजे को फांदकर अंदर घुसता हुआ दिखाई दिया। सेक्टर-6 थाना पुलिस ने आरोपी मोनू के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया है। साथ ही उसकी तलाश भी शुरू कर दी है।