{"_id":"5c421c36bdec22739c3fd328","slug":"191547836470-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस से भी जुड़ा रेवाड़ी, यूपी रोडवेज ने शुरू की बस सेवा..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस से भी जुड़ा रेवाड़ी, यूपी रोडवेज ने शुरू की बस सेवा..
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। उत्तरप्रदेश सरकार के साथ रोडवेज बसों को चलाने को लेकर हुए समझौते के बाद यूपी के हाथरस डिपो की तरफ से रेवाड़ी के लिए बस संचालन किया गया है। बस के संचालन के बाद अब रेवाड़ी से यूपी के विभिन्न जिलों में जाने वाले लोगों को काफी लाभ मिलेगा, क्योंकि हाथरस और उसके सीमावर्ती जिलों के लिए रेवाड़ी से कोई सीधी ट्रेन सुविधा नहीं है। जिसकी वजह से इन जिलों से यात्रियों को फरीदाबाद-गुरुग्राम होकर रेवाड़ी आना पड़ता था। यूपी निगम बस के परिचालक मनबीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार से बस सेवा शुरू कर दी है।
---
पलवल-मथुरा-सोहना के रास्ते होगा संचालन
परिचालक मनबीर सिंह ने बताया कि बस सुबह साढ़े 6 बजे हाथरस के बस स्टैंड से रवाना होकर साढ़े 8 बजे मथुरा पहुंचेगी। मथुरा से रवाना होने के बाद बस फरीदाबाद, पलवल-सोहना-तावडू, भिवाड़ी, धारूहेड़ा होते हुए दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर रेवाड़ी पहुंचेगी। रेवाड़ी बस स्टैंड से दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर रवाना होने के बाद यह बस रात 8 बजे मथुरा और साढ़े 9 बजे हाथरस पहुंचेगी।