फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   ‘अहीरवाल में इनेलो की पैठ मजबूत करेगा बसपा से गठबंधन’

‘अहीरवाल में इनेलो की पैठ मजबूत करेगा बसपा से गठबंधन’

Fri, 20 Apr 2018 01:08 AM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
‘अहीरवाल में इनेलो की पैठ मजबूत करेगा बसपा से गठबंधन’
‘अहीरवाल में इनेलो की पैठ मजबूत करेगा बसपा से गठबंधन’
विज्ञापन

मनीष कुमार
रेवाड़ी।
पिछले 15 साल से सत्ता से बाहर रहकर वनवास भोग रही इनेलो को बसपा गठबंधन से बड़ी उम्मीद है। पार्टी के कार्यकर्ताओं से लेकर पदाधिकारियों को उम्मीद है कि अब तक एक पार्टी का वोट बैंक रहा इनेलो की नैया पार लगाएगा। उम्मीद की लौ इनेलो में ही नहीं बहुजन समाज पार्टी में भी जल रही है। पदाधिकारियों का कहना है इनेलो-बसपा गठबंधन से यूपी जैसे परिणाम आएंगे जो कि भाजपा को सत्ता में आने से रोकेगा। हालांकि अभी सब कुछ भविष्य के गर्भ में है लेकिन उत्साह की कमी किसी भी तरफ नही है।
रेवाड़ी की बात करें तो इनेलो इस विधानसभा चुनाव में जिले की तीनों सीटों पर प्रतिद्वंद्वी रही थी। कोसली में तो भाजपा और इनेलो उम्मीदवार की जीत का अंतर भी महज 10767 वोटों का रही थी। इसी तरह बावल में भी पार्टी प्रतिद्वंद्वी रही थी लेकिन यहां पर जीत का अंतर काफी अधिक रहा था। रेवाड़ी सीट पर इनेलो की टिकट पर सतीश यादव मैदान में थे, लेकिन यहां पर जीत का अंतर 45 हजार से भी अधिक का था। इनेलो अपने दम पर रेवाड़ी विधानसभा सीट पर जीत दर्ज नहीं कर पाई है। कोसली से पूर्व जाटूसाना सीट पर उसको अवश्य जीत मिली और अजा वर्ग के आरक्षित बावल विस सीट पर इनेलो अवश्य जीत दर्ज कर चुकी है। परिसीमन के बाद जाटूसाना के बाद कोसली सीट अस्तित्व में आ गई है लेकिन अभी तक इस पर कांग्रेस का ही कब्जा रहा है। इस बार यहां से भाजपा की तरफ से बिक्रम सिंह यादव ने जीत दर्ज की थी। कोसली कांग्रेस का मजबूत गढ़ है। ऐसे में इनेलो के लिए अवसरों की कमी इस सीट पर भी कम नहीं है। रेवाड़ी की बात करें तो अभी तक इनेलो को यह सीट मिली नहीं है लेकिन बसपा से गठबंधन के बाद वह मजबूत स्थिति में अवश्य आ जाएगी। बावल सीट पर निश्चित रूप से यह गठबंधन निर्णायक स्थिति में आ सकता है क्योंकि इस सीट पर इनेलो अच्छी स्थिति में है। अजा वोट बैंक आने के बाद परिणाम कुछ भी हो सकते हैं।
विज्ञापन

--------------
आज दलित एवं पिछड़ा वर्ग की कोई सुनवाई करने वाला नहीं है। इनेलो का बसपा से गठबंधन प्रदेश में नए राजनीतिक समीकरण पैदा करेगा। भाजपा के शासन से सब तंग है ऐसे में लोगों के सामने यह गठबंधन बेहद अच्छे विकल्प में होगा। अहीरवाल में भी हम मजबूत होंगे और कई सीटों पर जीत दर्ज करेंगे। - चौधरी सुनील यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष, इनेलो
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
भाजपा को जिस तरह उत्तर प्रदेश में टक्कर दी गई है वही काम यह गठबंधन हरियाणा में करेगा। बसपा के कार्यकर्ताओं के पास विकल्प नहीं होने से उनको दूसरी पार्टियों को वोट देना पड़ता है। इनेलो ने हमेशा कमेरा वर्ग के लोगों की बात की है। गठबंधन से हम अहीरवाल में बेहद निर्णायक स्थिति में आएंगे। - डॉ. राजपाल यादव, जिला प्रधान इनेलो
----------------
यह गठबंधन बहुत पहले हो जाना चाहिए था, क्योंकि अभी तक दलित वोट बैंक का केवल उपयोग हुआ। उनकी भलाई के लिए कुछ नहीं हुआ है। स्व. देवीलाल की नीतियां हर वर्ग के लिए थीं। इनेलो से गठबंधन के बाद सरकार भी बनेगी। - सुमेर सिंह, जिला प्रभारी बसपा।

-----------
हर सरकार ने अजा वर्ग का उपयोग महज वोट बैंक के लिए किया है। इनेलो के साथ गठबंधन के बाद निश्चित रूप से हमें हक मिलेगा। गठबंधन से हम अहीरवाल की कई सीटों पर बेहद मजबूत होंगे और प्रदेश में सरकार भी बनाएंगे। - प्रीतम जांगिड़, प्रदेश सचिव बसपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed