{"_id":"5acd0b714f1c1b4b3e8b4629","slug":"191523387249-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोड वाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरलोड वाह
Updated Wed, 11 Apr 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओवरलोड वाहनों को लेकर आरटीए सचिव के कड़े तेवर
देर रात 21 चालान कर किया 4 लाख 59 हजार 600 रुपये का जुर्माना
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
ओवरलोड वाहनों को रोकने के लिए जिला में आरटीए के नेतृत्व में मोबाइल टीमें गठित कर वाहनों की चेकिंग के लिए स्पेशल अभियान चलाया गया है। सोमवार रात को 21 वाहनों के चालान कर 4 लाख 59 हजार छह सौ रुपये का जुर्माना वसूला गया है। आरटीए सचिव एवं अतिरिक्त उपायुक्त प्रदीप दहिया ने बताया कि जिला प्रशासन सिस्टम को सुधारने के लिए ओवरलोड वाहनों पर लगातार कार्रवाई की जा रही हैं। जिसके तहत जिले में स्टॉफ की फेरबदल की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि बीती रात भी 3 मोबाइल टीमें गठित कर ओवरलोड वाहनों कार्रवाई कर चालान किए। उन्होंने बताया कि वाहनों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा। साथ ही रेवाड़ी में सिस्टम को पूरी तरह भ्रष्टाचार मुक्त बनाया जाएगा। देर रात तक वाहनों की चेकिंग के लिए एसडीएम कोसली रविंद्र यादव व नगराधीश डा. वीरेंद्र सिंह मौके पर मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण द्वारा जिला में ओवरलोड वाहनों को रोकने के लिए जयसिंहपुर खेड़ा बॉर्डर, गोपाल देव चौक व धारूहेड़ा आउटर आदि तीन स्थानों पर चेकिंग प्वाइंट बनाए हैं। जिन पर लगातार ई-चालान किये जा रहे है। जिला में मार्च 2018 के दौरान 697 वाहनों के ई-चालान किये गये, जिनसे एक करोड़ 75 लाख 78 हजार 950 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। दहिया ने बताया कि जिला में ओवरलोड को रोकने के लिए अतिरिक्त मुख्य सचिव परिवहन विभाग ने अलग-अलग विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई थी। भारी वाहनों का 21 दिसंबर 2017 से निरीक्षण चल रहा है।