{"_id":"59b57fe44f1c1bf17f8b5a47","slug":"191505066980-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘पुलिस पत्रकारों को बना रही निशाना’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘पुलिस पत्रकारों को बना रही निशाना’
Updated Sun, 10 Sep 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
गुरुग्राम के एक स्कूल में मासूम की हत्या के मामले की कवरेज के लिए पहुंचे पत्रकारों की पुलिस द्वारा मारपीट करने के मामले की रेवाड़ी के पत्रकार संगठनों ने कड़े शब्दों में निंदा की है। हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के रेवाड़ी प्रधान सुरेंद्र गौड़ एवं गुड़गांव प्रभारी अजय सागर अत्री ने कहा कि कवरेज करते हुए पत्रकारों पर लाठियां बरसाना सरकार एवं पुलिस की कायराना हरकत है। वहीं अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की राष्ट्रीय एवं प्रदेश इकाई की ओर से भी घटना की कठोर शब्दों ने निंदा की गई है। इंडिया मीडिया सेंटर के जिला प्रधान हर्ष कारोड़िया एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पवन वर्मा ने भी कहा कि गुरुग्राम में सरकार की तानाशाही एवं हरियाणा पुलिस की गुंडागर्दी सामने आई है।