फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   18 thousand 800 cheated on the pretext of depositing the reward amount in the account

रिवॉर्ड राशि खाते में जमा कराने का झांसा दे ठगे 18 हजार 800 रुपये

Tue, 11 Oct 2022 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
18 thousand 800 cheated on the pretext of depositing the reward amount in the account
धारूहेड़ा। साइबर ठग ने बजरंग कॉलोनी की एक महिला को फोन-पे के माध्यम से रिवॉर्ड राशि खाते में जमा करने का झांसा देकर 18 हजार 800 रुपये ठग लिए। पीड़िता की शिकायत पर सेक्टर-छह थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मध्यप्रदेश के दमोह की रहने वाली गायत्री अहीरवार ने कहा कि वह भिवाड़ी स्थित कंपनी में काम करती हैं। आठ अक्तूबर की शाम को उनके पास एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि उनके फोन-पे पर पांच हजार रुपये का रिवॉर्ड आया हुआ है। यदि ये पांच हजार रुपये खाते में जमा नहीं किए तो सारे पैसे कट जाएंगे। इसके बाद उनके मोबाइल पर एक नोटिफिकेशन आया, जिस पर अंग्रेजी में डन लिखा हुआ था। डन पर क्लिक करते ही उनके खाते से पांच हजार रुपये कट गए। इसके बाद तीन और नोटिफिकेशन आया। दो बार में पांच-पांच हजार रुपये व तीसरी बार में खाते से 3500 रुपये कट गए। उन्होंने वापस कॉल की तो ठग ने कहा कि उनके मोबाइल पर एक ओटीपी आया होगा, वह बता दें। इसके बाद रुपये वापस आ जाएंगे। महिला द्वारा ओटीपी बताते ही खाते में बचे 300 रुपये भी कट गए। उन्होंने वापस कॉल की तो ठग ने बताया कि कॉल बीच में कटने के कारण उनके खाते में रुपये वापस नहीं आए। वह दूसरा खाता नंबर दें। ताकि वह उसमें ये रुपये भेज दे। ठगी का पता लगने पर महिला ने दूसरा खाता नंबर देने से इनकार कर दिया और पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन

-------------
वर्जन:
महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी का सुराग लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- रजनीश कुमार, थाना प्रभारी, सेक्टर-6 धारूहेड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed