फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   18 teams caught 110 electricity thefts, fined Rs 54 lakh

18 टीमें ने 110 बिजली चोरियां पकड़ीं, 54 लाख रुपये जुर्माना वसूला

Wed, 27 Apr 2022 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
18 teams caught 110 electricity thefts, fined Rs 54 lakh
रेवाड़ी। गर्मी बढ़ने के साथ ही जिले में बिजली चोरी भी बढ़ी गई। बिजली निगम के अधिकारियों ने इस पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चला रखा है। साथ ही 18 टीमें बनाई गई गई हैं। एक अप्रैल से 24 अप्रैल तक बिजली निगम ने बिजली के चोरी के 110 आरोपियों को पकड़ा है। साथ ही उनसे करीब 54 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना भी वसूला है। उधर, अधिकारियों का कहना है कि बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए अभियान जारी रहेंगे।
विज्ञापन

निगम के अधिकारियों के अनुसार गर्मी के मौसम में बिजली खपत अचानक बढ़ने से विभाग सतर्क हो गया है। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में एसडीओ और जूनियर इंजीनियर स्तर के अधिकारियों को बिजली चोरियों को घटनाओं को रोकने की दिशा में ठोस कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। जिले में बिजली चोरी पकड़ने के लिए उपमंडल स्तर पर 18 टीमें गठित की हुई हैं, जो ऐसे मामलों की सूचना मिलने के बाद जल्द छापा मारकर कार्रवाई करती थी।
विज्ञापन

--------------
जिले में बिजली की खपत
निगम के अनुसार जिले में मौजूदा समय बिजली खपत 70 लाख यूनिट प्रतिदिन तक पहुंच रही है, जबकि मार्च में यह आंकड़ा 58 लाख यूनिट प्रतिदिन था। मई-जून में जिले में बिजली खपत 1 लाख यूनिट से ऊपर जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
लाइन लॉसेस में हुआ सुधार
बिजली निगम के अनुसार अप्रैल में संयंत्रों और आपूर्ति लाइनों के अलावा व्यवस्था सुधारीकरण पर ध्यान दिया गया। निगम ने उन विद्युत ट्रांसफार्मरों को बदलवा दिया, जिन पर क्षमता से अधिक लोड था। इसके अलावा उन विद्युत लाइनों को भी बदला गया है, जहां तार बार-बार टूट रहे थे। रेवाड़ी शहर में अधिकतर ट्रांसफार्मरों के चारों ओर सुरक्षा घेरे को मजबूत करने के अलावा बार-बार ट्रिपिंग करने वाले ट्रांसफार्मरों को भी बदला दिया गया है। सघन आबादी वाली जगहों पर अचानक विद्युत आपूर्ति में बाधा आने पर ट्रॉली पर लगे ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति को जोड़कर लोगों को राहत पहुंचाई गई है। जिले में लाइन लॉस मार्च में 8.39 फीसदी था, जो अब कम होकर 8.15 फीसदी पर आ गया है, जो आपूर्ति एवं सुधार के लिहाज से गुणात्मक माना जा सकता है।

----------------------
-कोट
पूरा अप्रैल निगम ने बिजली की बेहतर आपूर्ति के लिए सुधारीकरण कार्य कराया है। बिजली निगम गर्मी के इस मौसम में सभी लोगों से बिजली बचत और बिजली चोरी पकड़वाने की अपील करता है। मार्च के बाद अचानक गर्मी बढ़ी तो बिजली चोरी की सूचनाएं मिलने लगी। इस पर सतर्कता टीमें गठित की गईं। अप्रैल में कई स्थानों पर 110 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया। साथ ही उनसे 54 लाख रुपये से अधिक जुर्माना भी वसूला गया। आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।
- एमएल रोहिल्ला, अधीक्षण अभियंता, डीएचवीपीएन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed