{"_id":"609ea0e08ebc3e115504c437","slug":"175-foumd-corona-infected-rewari-news-rtk608486817","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 175 नए कोरोना केस आए,186 हुए ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 175 नए कोरोना केस आए,186 हुए ठीक
विज्ञापन
जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। हालांकि राहत की बात यह है कि शुक्रवार को कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई। शुक्रवार को जिले में 175 कोरोना केस आए हैं। वहीं 186 मरीज ठीक हुए हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार जिले में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 175 नए मामले सामने आए हैं। दूसरी ओर कोरोना संक्रमण से 186 नागरिक स्वस्थ हुए हैं। जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान आरटी-पीसीआर व रैपिड एंटीजन के 856 टेस्ट हुए। वर्तमान में 1772 रिपोर्ट का इंतजार है। जिले में कोरोना 1558 मामले सक्रिय हैं। इनमें से 1141 नागरिक होम आइसोलेट किए हुए हैं। सीएमओ डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 230669 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जिसमें से 214245 लोग निगेटिव पाए गए और शेष 16424 लोग संक्रमित मिले। जिसमें से 14678 नागरिक कोरोना को हरा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभी तक 188 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। कोरोना की दूसरी लहर में सबसे अधिक मौते हुए हैं। अप्रैल व मई में कोरोना संक्रमितों की सबसे अधिक जाने गई हैं। इसमें 122 अलग-अलग बीमारियों से जूझ रहे थे। वहीं गांवों में भी बीमार व्यक्तियों की पहचान के लिए सर्वे कार्य चल रहा है।
182818 को लगा चुका है टीका
जिले में शुक्रवार को कुछ सेंटरों पर लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। शुक्रवार को 2413 लोगों को पहली व 1943 को दूसरा डोज दिया गया। जिले में अभी तक 182818 लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है। वहीं कोसली नागरिक अस्पताल में 139 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। एसएमओ डॉ. चितरंजन ने कहा कि कोरोना से बचकर रहना है तो वैक्सीन लगवाना जरूरी है। टीका लगवाने सेे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में देखा जा रहा हैं कि इसका संक्रमण हर आयु के लोगों के लिए खतरनाक साबित हो रहा है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन ने जिला में वैक्सीन प्रक्रिया तेज कर दी है। इसके लिए गांव व शहर के अनेक जगहों पर वैक्सीन कैंप आयोजित किये जा रहे हैं।