फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   गांव निमोठ में धुल्हेंड़ी पर मेले का आयोजन किया गया--

गांव निमोठ में धुल्हेंड़ी पर मेले का आयोजन किया गया--

Sat, 23 Mar 2019 12:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
गांव निमोठ में धुल्हेंड़ी पर मेले का आयोजन किया गया--

विज्ञापन
रेवाड़ी। धुलंडी के अवसर पर गांव निमोठ में बाबा बिशनदास आश्रम में मेले, भंडारे व खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पंडित नरेश शास्त्री ने गांव व बाहर से आए श्रद्धालुओं की उपस्थित में यज्ञ किया। मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष सूबेदार मेजर सत्यनारायण ने बताया कि वालीबाल प्रतियोगिता में निमोठ (ए) की टीम प्रथम तथा निमोठ (बी) टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा कबड्डी में खोल की टीम ने प्रथम तथा अहरी की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इनमें विजेता टीम को 5100 रुपये तथा उपविजेता टीम को 3100 रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया।
बुजुर्गों की दौड़ में प्यारेलाल सातों ने प्रथम, लालचंद रसूलपुरा ने द्वितीय, युवाओं की दौड़ में सोनी पडतल प्रथम, रवि कुमार निमोठ द्वितीय, हाई जंप में दीपक गोठड़ा ने प्रथम, संजय सतनाली ने द्वितीय, लांग जम्प में त्रिलोक सतनाली ने प्रथम, संजय सतनाली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बच्चों की दौड़ में नवीन सरताज निमोठ ने प्रथम तथा हिमांशु निमोठ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

5100 रुपये का कामडा ख़ातिवास के पहलवान रविन्द्र व 3100 रुपये की कुश्ती भिवानी के पहलवान धर्मेंद्र ने जीती। 2100 रुपये की दो कुश्तियां खूड़न गांव के काले व मोटे ने जीती। सभी विजेताओं को गांव के सरपंच सत्यवान द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षाविद प्रह्लाद सिंह यादव, रामनिवास शर्मा, रामकिशोर, पूर्व सरपंच शक्ति सिंह, मास्टर जीतराम, लाल सिंह, संदीप, दयानन्द, रामकुवार, सुधीर पटवारी, बीरसिंह, कैप्टन रामस्वरूप जांगिड़, सूबेदार ओमप्रकाश यादव, पंच लालसिंह, विजय, शिब्बू, मुन्नीलाल शर्मा, ओमप्रकाश यादव, ओमकार सिंह यादव व मंदिर कमेटी के मास्टर सुनील, सूबेदार मेजर सत्य नारायण, शेर सिंह, मांगेराम मिस्त्री, अनिल कुमार, थानेदार सुरेंद्र सिंह, डॉ बाबूलाल, महेंद्र शर्मा, पूर्व पंच सुभाष, नरेश प्रधान, ठाकुर शर्मा, सूबेदार बलवंत व राजेश मिस्त्री सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed