फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   छात्रसंघ चुनाव की आड़ में विश्वविद्यालयों में वातावरण नहीं होने देंगे खराब: प्रो. रामबिलास शर्मा...03

छात्रसंघ चुनाव की आड़ में विश्वविद्यालयों में वातावरण नहीं होने देंगे खराब: प्रो. रामबिलास शर्मा...03

Sat, 04 Aug 2018 01:17 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
छात्रसंघ चुनाव की आड़ में विश्वविद्यालयों में वातावरण नहीं होने देंगे खराब: प्रो. रामबिलास शर्मा...03
छात्रसंघ चुनाव की आड़ में कुछ लोग राजनीति चमका रहे हैं: प्रो. रामबिलास शर्मा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। छात्रसंघ चुनाव की आड़ में कुछ लोग अपनी राजनीतिक चमकाना चाह रहे हैं। चुनाव की आड़ में विश्वविद्यालयों का वातावरण बिल्कुल भी खराब नहीं होने दिया जाएगा। विवि में बेहतर शैक्षणिक माहौल देना हमारी जिम्मेदारी है। राजनीति चमकाने के लिए विश्वविद्यालय कोई स्थान नहीं है। शुक्रवार को एक टूरिस्ट कांपलेक्स में पत्रकारों से बातचीत में शिक्षा मंत्री ने कहा कि भाजपा ने छात्रसंघ चुनाव का अपना वायदा निभाया है। आईजीयू रजिस्ट्रार की फर्जी डिग्री के आरोपों पर उन्होंने कहा कि इसकी जांच हो चुकी है। यह अनर्गल आरोप हैं। उन्होंने कहा कि हमारे दिन की शुरूआत भगवा से होती है। भगवा तो हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। कांग्रेस के इन आरोपों में कोई दम नहीं है। उन्होंने कहा कि पाठ्यक्रमों में गीता को शामिल किया जाएगा क्योंकि गीता धार्मिक ग्रंथ नहीं अपितु विज्ञान पर आधारित ग्रंथ है। छात्राओं को उसके महत्व की जानकारी मिलनी चाहिए। शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश के तमाम कॉलेजों में मांग के अनुसार विषयों में 30-30 सीटें बढ़ाई गई हैं। इससे हजारों बच्चों को फायदा हुआ है। उन्होंने कहा कि इस सत्र में 18 हजार बच्चों ने प्राइवेट स्कूल छोड़कर सरकारी स्कूलों में प्रवेश लिया है।

गुरुग्राम विवि में 15 से दाखिले, कमजोर बच्चों को मदद
शिक्षा मंत्री ने कहा कि गुरुग्राम विश्वविद्यालय में 15 अगस्त से दाखिले प्रारंभ किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त ऐसे मेधावी बच्चे जो कि आर्थिक अभाव से जूझ रहे हैं उनकी सहायता के लिए 10 करोड़ रुपये के बजट से कोष बनाया गया है। सहायता प्राप्ति के लिए बच्चे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान कुछ जिलों के उपायुक्तों ने डीजे पर प्रतिबंध लगा दिया था। इस बारे में साफ निर्देश हैं कि डीजे पर बिल्कुल भी प्रतिबंध नहीं लगाया जाए। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की आराधना और श्रद्धा से जुड़ा मामला है। उन्होंने कहा कि हरियाणा से 50 लाख लोग कांवड़ लेकर आते हैं। शिव भक्तों के लिए सरकार की तरफ से पूरे प्रबंध किए गए हैं ताकि उनको किसी भी तरह दिक्कत नहीं आए।
विज्ञापन


पर्यटन क्षेत्र पर पूरा ध्यान
प्रो. शर्मा ने कहा कि महेंद्रगढ़ में माधोगढ़ किला, ढोसी आश्रम सहित रेवाड़ी के सोलारही तालाब और बड़ा तालाब को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके लिए बजट भी बढ़ाया गया है। यह पर्यटन सर्किट बनने के बाद लोगों को लाभ मिलेगा। इसी तरह कुरुक्षेत्र में सरस्वती नदी के उद्गम से 40 कोस की परिक्रमा का मार्ग तैयार किया जा रहा है। इस मौके विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास, विधायक बिक्रम सिंह यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद यादव, जिलाध्यक्ष पं. योगेंद्र पालीवाल, लक्ष्मण यादव, उपायुक्त अशोक शर्मा, पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांवड़िया नहीं नाचेगा तो....
कांवड़ यात्रा में डीजे पर रोक हटाने पर शिक्षा मंत्री पूरी तरह से सरकार की पीठ थपथपाने के मूड में नजर आए। उन्होंने भी योगी लय में कांवड़िये नहीं नाचेंगे तो श्मशान घाट में नाच होगा। कांवड़ हमारी श्रद्धा है। वह स्वयं भी तीन बार कांवड़ लेकर आए हैं। कांवड़ियों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed